टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 1 August: कृष संग शादी करके पछताएगी तान्या, दिल पर पत्थर रख मायरा को खुद से दूर करेगी अभिरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 1 August, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों के दिलों पर सालों से कब्जा किया हुआ है। शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा मायरा की खुशी के लिए उसे खुद से दूर करने का फैसला करेगी। वहीं अभीर कियारा से माफी मांगेगा।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 1 August, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों के दिलों पर सालों से कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के साथ-साथ टीआरपी लिस्ट में भी अपनी धाक जमाई हुई है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने फैंस को भी शो से बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि अभिरा मायरा का दिल जीतने की खूब कोशिश करती है, लेकिन इन सबमें वो फेल हो जाती है। यहां तक कि मायरा के खिलौने बचाने में अभिरा के हाथ भी जल जाते हैं, फिर भी मायरा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हालांकि शो में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

अभिरा के सामने मायरा पर हक जताएगी गीतांजली

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि मायरा से मिलने के लिए गीतांजली उदयपुर चली आती है। अभिरा उसे देखकर हैरान होती है और गीतांजली कहती है कि मैं यहां अपनी बेटी से मिलने आई हूं। आपने मेरी बेटी को हमसे दूर करने से पहले एक बार भी नहीं सोचा था। वहीं जब अभिरा बताती है कि मायरा आपकी बनाई खिचड़ी मिस कर रही है तो गीतांजली उसे रेसिपी देकर चली जाती है।

अपने ही शादी पर पछताएगी तान्या

शो में दिखाया जाएगा कि तान्या अकेले ही पगफेरे के लिए जाती है। ऐसे में अंशुमन तान्या से उसके और कृष के रिश्ते के बारे में सोचता है। उसके सामने तो तान्या झूठ कह देती है, लेकिन मन ही मन कहती है कि भैया ने मुझे पहले ही चेतावनी दी थी, अब मुझे ये बोझ खुद ही संभालना पड़ेगा। यहां तक कि कियारा को भी तान्या बताती है कि उसके और कृष के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। यहां तक कि कृष उससे बात भी नहीं कर रहा है। तान्या बार-बार फोन करती है, लेकिन कृष पिक नहीं करता।

अभीर को माफ करने से इंकार करेगी कियारा

अभीर कियारा से अपने किये के लिए माफी मांगता है। इसपर कियारा कहती है कि मैं आपको किस-किस चीज के लिए माफ करूं। मेरे परिवार का दिल दुखाने, मुझसे शादी के बाद किसी और से अफेयर करने या चारू दी को हमसे आखिरी बार मिलने भी न देने के लिए। कियारा अभीर से कहेगी कि आपने मेरी भावनाओं की कभी कद्र नहीं की। ऐसे में अभीर उससे कहेगा कि अगर मैं पुराने कृष को वापिस ले आऊं तो तुम मुझे माफ करोगी। कियारा अभीर की बातों को नजरअंदाज करके चली जाती है।

मायरा को खुद से दूर करेगी अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते। अभिरा जैसे ही मायरा को बताती है कि खिचड़ी की रेसिपी गीतू की है, तो वो उससे मिलने के लिए जिद्द करने लगती है। ऐसे में अभिरा गीतांजली को बुलाती है। वो मायरा की खुशी के लिए उसे गीतांजली के साथ जाने देती है। वहीं मायरा भी मां को छोड़कर गीतू के साथ माउंटआबू के लिए रवाना हो जाती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article