टीवी मसाला

Pati Patni Aur Panga: प्रीमियर में ही एक दूजे के राज खोलेंगे TV जोड़ियां, रॉकी की इस हरकत से परेशान हैं हिना खान

Pati Patni Aur Panga: कलर्स टीवी का मोस्ट अवेटेड शो 'पति पत्नी और पंगा' जल्द ही लॉन्च होने वाला है। ऐसे में मेकर्स ने शो के प्रीमियर की झलक दिखाते हुए प्रोमो शेयर कर डाला। शो के पहले ही दिन टीवी जोड़ियाँ एक दूजे से लड़ना शुरू कर देती हैं।

Image

Image Source: Colors TV Instagram

Pati Patni Aur Panga: टीवी दुनिया में अगले महीने यानी अगस्त में एक नया शो लॉन्च होने वाला है जिसका इंतजार जनता काफी समय से कर रही है। कलर्स टीवी पर शो 'पति पत्नी और पंगा' दस्तक देगा जिसमें छोटे परदे की कुछ फेमस जोड़ियाँ नजर आएंगी। इस शो में इन कपल्स का अल्टीमेट रियलिटी चेक होगा साथ ही कम्पेटिबिलिटी भी देखी जाएगी। ऐसे में मेकर्स ने जनता की उत्साहित को देखते हुए शो का प्रोमो शेयर कर डाला जिसमें प्रीमियर एपिसोड झलक दिखाई गई। पहले ही दिन जोड़ियों ने एक दूजे के कई रायज खोले जिसे सुन सभी की हंसी छूट गई।

शो 'पति पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga) के प्रोमो कि शुरुआत होस्ट मुनव्वर फारुकी और सोनाली बेंद्रे से होगी जो जनता को जोड़ियों से मिलवाएंगे। तभी सुदेश के साथ उनकी पत्नी न देख फहाद अहमद पूछते हैं कि बिल्लो जी कहाँ है? अगर दूसरी लाने का ऑप्शन था तो हमें क्यूँ नहीं बताया ये सुन उनकी पत्नी स्वरा गुस्सा हो जाती हैं। इसी के साथ देबीना बनर्जी खुलासा करती हैं कि गुरमीत रोज सोते हुए बारिश की आवाज लगाता है खुद तो सो जाता है लेकिन रात भर मुझे सपने आते हैं कि मैं गीली हूँ। रुबिना भी कहती हैं कि सबसे गंदा रोमांस इंजीनियर करते हैं।

प्रोमो में माफी मस्ती करते हुए जोड़ियों को देखा गया। आखरी में हिना खान (Hina Khan) बताती हैं कि पति रॉकी जायसवाल कितना गंदा डकारता है। तभी हिना को रोस्ट करते हुए रॉकी कहते हैं लोगों को पार्वती मिलती है मुझे पादवती मिली। ये सुन सभी की हंसी छूट जाती है। बता दें शो 2 अगस्त को रात 9:30 बजे टेलिकास्ट होगा। जनता शो का मजा हर वीकेंड ले पाएगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article