टीवी मसाला

Exclusive: दुबली-पतली होने पर चुम दरांग को मिले थे ये भद्दे नाम, वजन बढ़ाने के लिए दवाइयां खाती थीं एक्ट्रेस

Exclusive Chum Darang Open Up On Body Shaming For Being Too Skinny: बॉलीवुड और टीवी में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली चुम दरांग ने हाल ही में टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत में बताया कि उन्हें किस तरह से दुबले-पतले होने की वजह से ताने झेलने पड़ते थे। लोगों ने उन्हें अजीब नाम तक दे दिये थे।

Image

चुम दरांग ने बॉडी शेमिंग पर किया बड़ा खुलासा

Exclusive Chum Darang Open Up On Body Shaming For Being Too Skinny: बॉलीवुड से लेकर टीवी तक में अपनी पहचान बनाने वाली चुम दरांग इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। चुम दरांग ने अपनी एक्टिंग से 'बधाई दो' जैसी फिल्मों में तो झंडे गाड़े ही, साथ ही 'बिग बॉस 18' के जरिए उन्होंने लोगों का दिल जीतने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। चुम दरांग ने 'बिग बॉस 18' में रहते हुए फिनाले तक अपनी जगह बनाई थी, हालांकि पांचवे नंबर पर आकर चुम दरांग को हार का मुंह देखना पड़ा था। इन सबसे इतर हाल ही में चुम दरांग (Chum Darang) ने जूम को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे दुबले-पतले होने की वजह से उन्हें लोगों के ताने सुनने पड़ते थे।

चुम दरांग (Chum Darang) ने इंटरव्यू में बताया कि दुबली होने की वजह से लोगों ने उन्हें अजीबों-गरीब नाम तक दे दिये थे। इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा, "लोग मेरा मजाक उड़ाया करते थे। मेरे शरीर पर, वो लोग मुझे 'बैंबू' बोलते थे, मुझे जिराफ कहा करते थे क्योंकि मैं लंबी थी और सांवली थी। मैं बस बाहर जाकर खेलना पसंद करती थी तो ये सब मुझे सुनना पड़ता था। जब मैं कॉलेज में गई तो मैंने वजन बढ़ाने के लिए दवाइयां लेनी शुरू कर दीं। समाज से मिल रहे दबाव पर कई बार आपको ध्यान नहीं देना चाहिए। आपको बस उनके प्रति बहरा बन जाना चाहिए।"

चुम दरांग (Chum Darang) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "आप करो आपको जो भी करना है, क्योंकि लोग तो हमेशा शिकायत करेंगे। आप बनो जो भी आपको बनना है, लोग शिकायत करेंगे।" चुम दरांग ने रूप को लेकर होने वाली बातों पर भी चर्चा की। एक्ट्रेस ने कहा, "आपकी आंखें छोटी हैं, आपकी आंखें बड़ी हैं, तुम लंबी हो तुम छोटी हो, तुम पतली हो, तुम मोटी हो, वो लोग कभी रुकने वाले नहीं हैं। आप करो आपको जो भी करना है, लोग तो हमेशा शिकायत करते ही रहेंगे।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article