टीवी मसाला

Exclusive: 'लाफ्टर शेफ्स 2' के बाद भारती सिंह ने Elvish Yadav की असलीयत से हटाया पर्दा, बोलीं- अंदर से तो वो...

Exclusive Bharti Singh Open Up On True Personality Of Elvish Yadav: टीवी के धमाकेदार शो 'लाफ्टर शेफ्स 2' में भारती सिंह से लेकर अली गोनी तक ने लोगों का खूब दिल जीता। शो के बाद सभी स्टार्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। वहीं इंटरव्यू में भारती सिंह ने एल्विश यादव की असली पर्सनालिटी बताई।

Image

फोटो क्रेडिट- भारती सिंह इंस्टाग्राम/जियो हॉटस्टार

Exclusive Bharti Singh Open Up On True Personality Of Elvish Yadav: टीवी के धमाकेदार शो 'लाफ्टर शेफ्स 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लाफ्टर शेफ्स 2' अब खत्म होने वाला है, जिससे दर्शकों का दिल भी भर आया है। क्योंकि फैंस नहीं चाहते कि मेकर्स 'लाफ्टर शेफ्स 2' पर ताला लगाएं। भारती सिंह से लेकर करण कुंद्रा और अली गोनी तक ने 'लाफ्टर शेफ्स 2' में लोगों का खूब दिल जीता है। इस सीजन के जरिए एल्विश यादव ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने पहले अब्दु रोजिक तो वहीं बाद में करण कुंद्रा के साथ मिलकर कुकिंग का टेस्ट दिया, जिसमें वह कभी खरे उतरते तो कभी हार का सामना करते। यूं तो एल्विश यादव कई विवादों का हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन हाल ही में भारती सिंह (Bharti Singh) ने उनकी असलीयत से पर्दा उठाया है।

भारती सिंह (Bharti Singh) ने टेली टॉक/जूम संग बातचीत के दौरान एल्विश यादव की पर्सनालिटी से पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कि सेट पर उनका सबसे ही रिश्ता अच्छा बन चुका है, चाहे वो समर्थ जुरेल हों, अभिषेक कुमार हों या फिर एल्विश यादव। 'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर के बारे में बात करते हुए भारती सिंह ने कहा, "एल्विश की बात मैं पहले करूंगी। जो आप बाहर वीडियोज में देखते हैं बड़ा कड़क सा, बिल्कुल अंदर से छोटा गोला है। भाई वो है, मुझे नहीं लगता कि आप कुछ वीडियोज देखकर उसे जज कर सकते हो। वो अंदर से एक बच्चा है, एक प्यारा बच्चा है।"

भारती सिंह (Bharti Singh) यहीं पर नहीं रुकीं। उन्होंने एल्विश यादव के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "मुझे नहीं पता कि बाकियों ने कैसे शोज किये हैं उसके साथ। लेकिन मेरा एल्विश यादव के साथ अनुभव काफी अच्छा रहा है। मैं उसकी दीदी हूं, मेरा छोटा भाई है। वो गुरुग्राम रहता है, यहां आता है, हक से मैसेज करता है कि दीदी भूख लगी है क्या बना है घर में? जब भी मुझसे कोई खाने के लिए कहता है और पंजाबी होने के नाते हम खिलाने में विश्वास रखते हैं। मैंने खुद बनाकर उसे भेजा है। अभी भी वो लंदन में है और मैं पूछती हूं कि कब आएगा, क्या खाना है।" भारती सिंह ने अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल संग बॉन्डिंग पर भी चुप्पी तोड़ी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article