TMKOC: सब टीवी का शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सालों से टीवी की दुनिया में राज कर रहा है। दर्शकों के साथ-साथ टीआरपी में भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज आई टीआरपी लिस्ट में शो को 2.1 रेटिंग मिली है साथ ही तीसरे नंबर का स्थान भी। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में आज भी लोग दयाबेन को याद करते नहीं थकते हैं। फैंस चाहते हैं कि मेकर्स एक्ट्रेस को वापिस शो में लेकर आएं। अब हाल ही में एक अवॉर्ड नाइट में असित मोदी ने इस हसीना को दयाबेन के लिए परफेक्ट कहा।
बीती रात शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Modi) की मुलाकात भारती सिंह (Bharti Singh) से हुई। सोशल मीडिया पर हाल ही में सामने आई वायरल वीडियो में भारती और असित एक दूजे को गले लगाकर मिलते दिखाई दिए साथ ही शो का थीम सॉन्ग भी गाया। इस दौरान असित मोदी ने कहा कि अगर जेठलाल पंजाबी होते तो भारती सिंह दयाबेन होती।' असित के इस बयान ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि शायद दूसरी दयाबेन कोई और नहीं बल्कि भारती सिंह बन सकती हैं।
ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। बता दें 8 साल पहले टीवी एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) ने शो को छोड़ दिया था। आज तक एक्ट्रेस की एंट्री वापिस शो में नहीं हो पाई। दिशा ने टीवी दुनिया से परिवार की खातिर दूरी बढ़ा ली। इसी के साथ शो 'ताराक मेहता का उल्टा चश्मा' को जनता से अब भी खूब प्यार मिल रहा है।
