Eisha Singh Break Silence On Marriage Plan Amid Engagement Rumors: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ईशा सिंह ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। ईशा सिंह हाल ही में अविनाश मिश्रा के साथ म्यूजिक वीडियो 'शुक्रिया' में नजर आईं। इस वीडियो में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की केमिस्ट्री बेहद कमाल की लगी। दोनों को ऑनस्क्रीन शादी के बंधन में बंधता देख फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर नजर आई। कुछ दिनों पहले ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की सगाई की अफवाहें भी खूब उड़ी थीं। दोनों की एक तस्वीर वायरल हो रही थी, जिसमें वे एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए और एक्ट्रेस की रिंग फिंगर पर अंगूठी नजर आई। वहीं इन सब चीजों के बीच अब ईशा सिंह ने शादी के प्लान पर चुप्पी तोड़ी है। यह भी पढ़ें: Eisha Singh-Avinash Mishra ने गुपचुप की सगाई, रिंग और हाथों में हाथ; फोटो देख बढ़ी फैंस की धड़कनें
ईशा सिंह (Eisha Singh) ने इंडिया फोरम संग बातचीत में मैरिज प्लान पर चुप्पी तोड़ी। दरअसल, उनसे सवाल किया गया कि क्या उनका और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) का 'शुक्रिया' सॉन्ग एक्ट्रेस का मैरिज एंथम बनने वाला है? इस बात पर एक्ट्रेस ने कहा, "मैं सच में चाहती हूं कि ये गाना इतना अच्छा चले कि एक एंथम बन जाए। लेकिन मुझे मेरी शादी का नहीं पता है, क्योंकि शादी अभी कार्ड्स पर नहीं हैं तो मैं इसपर टिप्पणी नहीं कर सकती। लेकिन मुझे ये गाना सच में बहुत पसंद आया और मैं चाहती हूं कि मेरे करीबी या जो भी शादी कर रहे हैं वे इसे जरूर प्ले करें। खासकर मेरी पसंदीदा लाइन 'राम राम जय राजा राम'। मुझे लगता है कि ये बहुत ही खूबसूरत है।" यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के बाद अब TV में धाक जमाएगा ये एक्टर, Eisha Singh-Vijayendra Kumeria के नए शो से करेगा डेब्यू

फोटो क्रेडिट- इंंस्टाग्राम
बता दें की ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की दोस्ती अक्सर सुर्खियों में रहती है। दोनों की बॉन्डिंग 'बिग बॉस 18' के दौरान गहरी हुई थी। अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की दोस्ती को लोगों ने इतना पसंद किया कि इसे हैशटैग #Avisha नाम दे दिया। दोनों के डेटिंग की खबरें पहले भी कई बार आ चुकी हैं, लेकिन ईशा या अविनाश की ओर से इस मामले पर हमेशा चुप्पी ही बनी रही।
