टीवी मसाला

Bigg Boss 20: माही विज का शो से कटा पत्ता? मनु पंजाबी के वीडियो ने मचाई हलचल

Bigg Boss 20 Major Update: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शो से माही विज का पत्ता कट चुका है।

Image

Bigg Boss 20: माही विज हुईं बाहर? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Major Update: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं, जिसने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। बीते दिन 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह को एक टास्क दिया गया, जिसमें उन्हें कंटेस्टेंट्स को रैंकिंग देनी थी। ऐसे में उदिति सिंह ने जहां काजी तौकीर को नंबर 10 यानी सबसे बेस्ट बताया तो वहीं माही सिंह को नंबर 1 का तमगा दिया, जिसका मतलब था कि माही विज गेम के लायक नहीं हैं। हालांकि इस मामले पर उदिति सिंह और माही विज की जमकर बहस भी हुई। वहीं अब 'बिग बॉस 20' को लेकर एक और अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि शो से माही विज का पत्ता कट चुका है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Balika Vadhu: आनंदी की सास ने 48 की उम्र में दूसरी बार की शादी, रेड ड्रेस में पति संग झूमकर किया डांस

दरअसल, 'बिग बॉस 10' के कंटेस्टेंट मनु पंजाबी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह माही विज के एविक्शन की बात करते नजर आए। उनके वीडियो ने वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दिया। मनु पंजाबी अपने वीडियो में फैमिली वीक का जिक्र करते हुए बोले, "अब उस वीक को 12 दिन रह गए हैं। वो फैमिली वीक तो देख पाती। माही फैमिली वीक में शामिल होती, तारा अंदर आती। तो हम लोग वो देखते, किसी के लिए ये बड़ा होता या न होता, लेकिन माही के लिए ये बड़ी बात होती। उसके लिए ये चीज न्यायित ठहराई जाती। शायद फैमिली वीक से माही विज की गेम पर असर पड़ता।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'स्टैंड' पर काजी तौकीर ने किया कनिका मान का जीना मुहाल, लोग बोले- पंगा भारी पड़ा...

    मनु पंजाबी ने अपने वीडियो में आगे कहा कि माही विज रहती तो वह काजी तौकीर को बताती कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं करना। मनु पंजाबी ने आगे कहा कि माही को निकालकर मनीष को रखते हो। मनीष अगर रहता है सात दिन और तो काजी को कोई बताने वाला भी नहीं बचता है। बता दें कि 'बिग बॉस 20' से सच में माही विज बाहर हो चुकी हैं या ये बातें केवल अटकलों तक ही सीमित हैं, इससे पर्दा उठना अभी बाकी है।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article