बॉलीवुड

'मुझे बुरा लगा...'- सलमान खान ने फोन करके श्रद्धा कपूर से मांगी माफी, शाहरुख खान की 'किंग' पर कही ये बात

Salman Khan on Maatrubhumi-Eetha Clash: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी फिल्म 'मातृभूमि' के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने 'ईथा' संग फिल्म के क्लैश पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

Salman Khan ने श्रद्धा कपूर से मांगी माफी, किंग के लिए कही ये बात (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Salman Khan on Maatrubhumi-Eetha Clash: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी फिल्म 'मातृभूमि' के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। सलमान खान की ये मूवी 4 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। मूवी में उनके साथ-साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की 'मातृभूमि' का क्लैश 'ईथा' के साथ होगा। लेकिन अब श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'ईथा' संग क्लैश पर खुद सलमान खान ने चुप्पी तोड़ी है। भाईजान ने मीडिया संग बातचीत में बताया कि उन्होंने फोन करके श्रद्धा कपूर से माफी मांगी है। 'ईथा' के अलावा सलमान खान ने शाहरुख खान और सुहाना खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' पर भी चुप्पी तोड़ी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sharad Kapoor को पैसों के लिए किया इस्तेमाल? Hema Chaudhary पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, अब उगला सच

    सलमान खान (Salman Khan) ने एबीपी न्यूज संग बातचीत के दौरान 'ईथा' और 'मातृभूमि' के क्लैश पर बयान दिया। एक्टर ने कहा कि अगर उन्हें पता होता कि दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हो रही हैं तो वह ऐसा कभी नहीं करते। सलमान खान ने कहा, "तो जब हमने 4 दिसंबर का ऐलान किया, मुझे नहीं पता था कि श्रद्धा कपूर की फिल्म भी 4 दिसंबर को आ रही है। मुझे सच में बहुत बुरा लगा। अगर मुझे मालूम होता तो मैं श्रद्धा कपूर की फिल्म के साथ अपनी मूवी नहीं रिलीज करता।" सलमान खान ने बताया कि उन्होंने एक्ट्रेस से इस बारे में बात की। भाईजान ने कहा, "मैंने उनसे बात की, उन्हें फोन किया। मतलब, मैंने उन्हें अपनी आंखों के सामने बड़े होते देखा है। मैंने उनसे कहा कि मुझे माफ करना, मुझे पता नहीं था।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Dadasaheb Phalke Awards 2026: 'धुरंधर' का दबदबा, अनीत पड्डा बेस्ट एक्ट्रेस; आर्यन खान ने भी जीता अवॉर्ड

      सलमान खान ने आगे श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का रिएक्शन भी साझा किया। उन्होंने बताया, "श्रद्धा ने कहा 'नहीं नहीं सर, हम दोनों की मूवीज के लिए अच्छी-खासी जगह है।' ऐसे में मैंने कहा कि चलो ठीक है, मैं खुश हूं।" सलमान खान ने लोगों से श्रद्धा कपूर की फिल्म देखने की भी अपील की। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हर किसी को वो मूवी देखनी चाहिए।"

      सलमान खान ने 'किंग' पर भी तोड़ी चुप्पी

      सलमान खान ने इंटरव्यू में आगे बताया कि वह शाहरुख खान की 'किंग' के साथ भी क्लैश नहीं करना चाहते। एक्टर ने कहा, "शाहरुख 24 दिसंबर को आ रहे हैं। मैं शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना के साथ साथ भी क्लैश नहीं करना चाहता। बिल्कुल नहीं। बल्कि जो 'एवेंजर्स' और 'डून' मूवी रिलीज हो रही हैं, मैं उनके साथ क्लैश करना चाहूंगा। लेकिन वो एक हफ्ते पहले आ रही हैं। मुझे उनके साथ क्लैश में कोई परेशानी नहीं है। तो अगर मैं अपनी रिलीज डेट छोड़ दूं तो शाहरुख खान एक हफ्ते बाद ही आ रहे हैं, उनके साथ कभी क्लैश नहीं करना।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article