एजुकेशन

RRB Paramedical Admit Card 2026: रेलवे पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

रेलवे में पैरामेडिकल पदों पर नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 05/2026 के तहत होने वाली पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

Image

रेलवे पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

RRB Paramedical Admit Card 2026: रेलवे में पैरामेडिकल पदों पर नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 05/2026 के तहत होने वाली पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 23 और 25 नवंबर 2026 को निर्धारित है, वे अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा rrb.digialm.com पर उपलब्ध है। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षा की तारीख के अनुसार करीब चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर रहा है।

590 पदों के लिए होगी भर्ती परीक्षा

इस भर्ती अभियान के जरिए पैरामेडिकल की 9 श्रेणियों में कुल 590 पद भरे जाएंगे। इनमें नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, फार्मासिस्ट, हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर, लैब असिस्टेंट, रेडियोग्राफर, ECG टेक्नीशियन, डायलिसिस टेक्नीशियन, ऑप्टोमेट्रिस्ट और ऑडियोलॉजिस्ट एंड स्पीच थेरेपिस्ट के पद शामिल हैं।

RRB Paramedical Admit Card 2026: Imp Date
विवरणतारीख/जानकारी
भर्ती विज्ञापनCEN 05/2026
कुल पद590
सिटी इंटिमेशन स्लिप14 नवंबर से
23 नवंबर की परीक्षा का एडमिट कार्ड19 नवंबर से
25 नवंबर की परीक्षा का एडमिट कार्ड21 नवंबर से
परीक्षा की तारीखें23 और 25 नवंबर 2026
परीक्षा का माध्यमकंप्यूटर आधारित टेस्ट
परीक्षा की अवधि90 मिनट

RRB Paramedical Admit Card 2026 Download कैसे करें?

1. सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।

2. CEN 05/2026 Paramedical Admit Card लिंक खोलें।

3. इसके बाद rrb.digialm.com के लॉगिन पेज पर पहुंचें।

4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें।

5. जरूरत पड़ने पर कैप्चा कोड भरें।

6. जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

7. इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में जरूर जांचें ये जानकारियां

हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पता दिया होगा। इन सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। कोई गलती मिलने पर संबंधित RRB से संपर्क करें।

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ ओरिजिनल वैध पहचान पत्र ले जाना जरूरी है। ध्यान रखें कि सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड का विकल्प नहीं है। RRB पैरामेडिकल भर्ती में चयन CBT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के आधार पर होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article