क्रिकेट

विलियमसन के संन्यास के फैसला का सम्मान है, लेकिन उनकी भरपाई मुश्किलः गेविन लार्सन

New Zealand Cricket News: न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य चयनकर्ता गेविन लार्सन ने कहा है कि महान पूर्व बल्लेबाज केन विलियमसन के फैसले का बोर्ड सम्मान करता है लेकिन टीम में उनकी भरपाई मुश्किल है।

Image

केन विलियमसन

Photo : AP

न्यूजीलैंड क्रिकेट की चयनसमिति के अध्यक्ष गेविन लार्सन ने कहा कि क्रिकेट बोर्ड केन विलियमसन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले का सम्मान करता है और चयनकर्ता अब बदलाव के दौर में अच्छी टीम तैयार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। विलियमसन ने न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे के दौरान टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, जिससे चयनकर्ताओं के पास उस खिलाड़ी के फैसले का सम्मान करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था, जो देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रहा है।

लार्सन ने पीटीआई से कहा, "केन न्यूजीलैंड के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल है। उन्होंने जो फैसला किया वह पूरी तरह से उनका अपना फैसला है। हम इस फैसले का सम्मान करते हैं। यह इंग्लैंड में चल रही टेस्ट श्रृंखला के बीच में हुआ था और मैं वहां मौजूद नहीं था। केन ने मुख्य कोच रॉब वाल्टर के साथ बात करके यह फैसला लिया था।"

उन्होंने कहा, "यह निराशाजनक और दुखद था क्योंकि उनके जैसा बेमिसाल खिलाड़ी मिलना मुश्किल है। हम बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं और केन के बिना भी हमारी टीम अच्छी है, हालांकि उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। हम सभी उन्हें बहुत याद करते हैं। लेकिन जैसा कि हम जानते हैं, जीवन चलता रहता है और क्रिकेट भी चलता रहेगा। हम खेल के महान खिलाड़ियों को याद करते हैं।"

विलियमसन के संन्यास लेने से बड़ा शून्य पैदा हो गया है लेकिन लार्सन का मानना है कि न्यूजीलैंड के पास पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं। हेनरी निकोल्स ने विलियमसन की जगह तीसरे नंबर की जिम्मेदारी संभाली और भारत के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में नाबाद 175 रन बनाए। लार्सन ने कहा, "हेनरी निकोल्स ने बहुत ही शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने केन विलियमसन से नंबर तीन की भूमिका संभाली है और अच्छी तकनीक का नमूना पेश किया है।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड के पास बेहतरीन टीम है। हमने पिछले कुछ वर्षों में ’हाई परफॉर्मेंस’ प्रणाली से कुछ युवा खिलाड़ियों को स्थापित करने और उन्हें शीर्ष स्तर पर अवसर प्रदान करने में कामयाबी हासिल की है।"

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article