टीवी मसाला

Kumkum Bhagya के बाद एकता कपूर के 'परिणीति' पर गिरी TRP की गाज, अगले महीने तक लग सकता है ताला

Ekta Kapoor This TV Show Also Off Air After Kumkum Bhagya: डेली सोप क्वीन एकता कपूर के शो 'कुमकुम भाग्य' पर जल्द ही ताला लगने वाला है। इस शो के बंद होने की खबर ने फैंस को भी मायूस कर दिया है। वहीं अब डेली सोप क्वीन के एक और शो के बंद होने की खबर सामने आई है।

Image

फोटो क्रेडिट- एकता कपूर इंस्टाग्राम, जियो हॉटस्टार

Ekta Kapoor Parineetii Also Off Air After Kumkum Bhagya: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अपने हर शोज के साथ छोटे पर्दे पर खूब धमाल मचाया है। लेकिन एकता कपूर के सबसे लंबे वक्त तक चलने वाले सीरियल 'कुमकुम भाग्य' पर ताला लगने वाला है। शो को लेकर खबर है कि इसे अगले महीने तक बंद किया जा सकता है। 'कुमकुम भाग्य' के बंद होने की खबर से दर्शकों में भी मायूसी है। प्रणाली राठौड़ और नमिक पॉल के फैंस लगातार एकता कपूर (Ekta Kapoor) के शो को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन 'कुमकुम भाग्य' से इतर एकता कपूर के एक और सीरियल पर गाज गिरने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उसे अगले महीने तक बंद किया जा सकता है।

एकता कपूर (Ekta Kapoor) का ये दूसरा शो और कोई नहीं बल्कि 'परिणीति' (Parineetii) है, जिसमें कुछ दिनों पहले ही लीप आया था। आंचल साहू, पारस कलनावत और प्रतीक्षा होनमुखे स्टारर 'परिणीति' की टीआरपी भी कुछ खास नहीं आ रही है। बीते सप्ताह सीरियल को केवल 1.0 रेटिंग ही हासिल हुई थी। वहीं शो को लेकर गॉसिप टीवी ने एक ट्वीट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "संभावना है कि एकता कपूर के दूसरे शो 'परिणीति' भी सितंबर तक ऑफ एयर हो सकता है।" 'परिणीति' के बंद होने की बातें अभी तक केवल अटकलों तक ही सीमित हैं। इसपर कुछ भी आधिकारिक रूप से कहना मुश्किल है।

बता दें कि 'परिणीति' (Parineetii) के बंद होने की खबर पर दर्शक भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बहुत अच्छा फैसला है।" वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "एकता कपूर को क्या हो गया है। इन सारे शोज का बजट अब लगता है सिर्फ 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को जाएगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article