Eisha Singh Seen Crying And Bleeding, Video Viral: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ईशा सिंह ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। ईशा सिंह ने 'बिग बॉस 18' से खूब सुर्खियां बटोरी थीं, वहीं इ,सके बाद ईशा सिंह कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आईं, जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया। आखिरी बार ईशा सिंह को 'लाफ्टर शेफ्स 2' में बतौर मेहमान देखा गया। लेकिन हाल ही में ईशा सिंह (Eisha Singh) अपने एक वीडियो के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। उनके इस वीडियो को देख फैंस के भी पसीने छूट गए। फैंस ईशा सिंह को लेकर घबरा गए और तरह-तरह के सवाल भी करने लगे। हालांकि बाद में ईशा सिंह ने वीडियो का सच भी जाहिर किया।
ईशा सिंह (Eisha Singh) अपने वायरल वीडियो में फूट-फूटकर रोती नजर आईं। इतना ही नहीं, ईशा सिंह की नाक से खून भी बहता दिखाई दिया। वहीं बिखरे बालों में ईशा सिंह की बदहवास हालत नजर आई। एक्ट्रेस का ये हाल देख फैंस परेशान हो गए और उनसे सवाल करने लगे कि सब ठीक है या नहीं। ईशा सिंह के वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। लेकिन फैंस के सवालों को देखकर ईशा सिंह ने वीडियो का सच बताया। ईशा सिंह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की और बताया कि ये वीडियो उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा है।
ईशा सिंह (Eisha Singh) ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "हेलो दोस्तों, मुझे आप लोगों को डराने का कोई इरादा नहीं था। लेकिन ये क्लिप मेरे अपकमिंग म्यूजिक वीडियो से जुड़ा हुआ है। मेरी ओर आप लोगों की चिंता के लिए शुक्रिया। ढेर सारा प्यार, ईशा।" बता दें कि ईशा सिंह आखिरी बार अविनाश मिश्रा संग म्यूजिक वीडियो 'जादू' में दिखाई दी थीं।
