Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Takes A Dig On Avinash Mishra And Eisha Singh: टीवी के मशहूर एक्टर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह इन दिनों खूब साथ नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले उनका म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ था, जिसमें उनकी केमिस्ट्री तारीफ के लायक रही। लेकिन इन सबसे इतर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह ने चंद दिनों पहले एक पॉडकास्ट के लिए कशिश कपूर और रजत दलाल पर तंज कसा था। उन्होंने नाम लिये बगैर ही पोस्ट में कहा था कि कुछ लोगों का काम हमारे नाम का इस्तेमाल किये बिना चलता ही नहीं है। अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह की इस पोस्ट पर अब कशिश कपूर (Kashish Kapoor) रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा कर अविनाश और ईशा को आड़े हाथों लिया है।
कशिश कपूर (Kashish Kapoor) ने भी अपनी पोस्ट में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह (Eisha Singh) का नाम नहीं लिया। लेकिन उनकी स्टोरी देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये पोस्ट उन्हीं दोनों के बारे में है। कशिश कपूर ने अपनी पोस्ट में अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह पर तंज कसते हुए लिखा, "कुछ दिनों पहले एक पॉडकास्ट, जो कि मैंने (फरवरी-मार्च में) शूट किया था, रिलीज हुआ। लेकिन कुछ लोग इतना ज्यादा उछलने लगे और दावा करने लगे कि उनका जिक्र किये बगैर मेरा काम चल ही नहीं सकता है। जबकि मैंने केवल एक सवाल का जवाब दिया था, जो मुझसे पूछा गया था।"

कशिश कपूर (Kashish Kapoor) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अंत में 'बिग बॉस 18' से जुड़ी चीज दोहराते हुए कहा, "आज वो खुद अपना जवाब देने के लिए मेरा नाम ले रहे हैं। देखो ये ठीक है जब ये लोग करें, लेकिन गलत है जब मैं करूं। कोई ना, खाली दिमाग शैतान का घर होता है। मैंने तो 1-2 महीने करीब से देखा। नैरेटिव सेट करना अभी भी नहीं रुका है।"
