टीवी मसाला

प्रेग्नेंट Karishma Tanna के पति वरुण बंगेरा ने कैसे फ्लॉन्ट किया बेबी बंप? फनी फोटोज ने खींचा फैंस का ध्यान

Karishma Tanna New Photos: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपने पति वरुण बंगेरा संग फनी पोज दिए हैं। इन फोटोज ने फैंस को हंसने के लिए मजबूर कर दिया है।

Image

karishma tanna (photo credit- instagram)

Karishma Tanna Flaunt Baby Bump With Husband: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जल्द ही मां बनने वाली हैं। करिश्मा लगातार फैंस के साथ प्रेग्नेंसी पीरियड में जुड़ी रही हैं। बेबी बंप के साथ एक्ट्रेस ने ढेर सारी फोटोज शेयर कर दी हैं। इतना ही नहीं, करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने अपने बेबी शॉवर की भी ढेर सारी फोटोज फैंस को दिखाई हैं और अब एक्ट्रेस ने अपनी नई फोटोज से फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया है। इनमें करिश्मा की जगह एक्ट्रेस के पति वरूण बंगेरा (Varun Bangera) ने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है, जिस वजह से फैंस हैरान है। आइए आपको इन फोटोज का सच बताते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa: कैमरे के सामने हो चुका है आशीष और निधी शाह का झगड़ा, बातचीत हो जाती थी बंद; एक्टर ने किया खुलासा)

    करिश्मा तन्ना की फनी फोटोज

    करिश्मा तन्ना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन फोटोज शेयर की हैं, जिसमें अलग अलग लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है। इन फोटोज की दिलचस्प बात ये है कि करिश्मा तन्ना की जगह उनके पति बेबी बंप के साथ दिखाई दे रहे हैं। फोटोज में करिश्मा ने अपना चेहरा छुपाया हुआ है और इसी वजह से देखने पर ऐसा लग रहा है कि वरुण बेबी बंप के साथ हैं। करिश्मा और वरुण दोनों ही एक दीवार के पीछे छुपे हुए हैं। इस दौरान वरुण ने अपना चेहरा आगे किया है और करिश्मा ने सिर्फ अपना बेबी बंप और पैर आगे किए हैं और इसी वजह से वरुण का चेहरा और करिश्मा के बेबी बंप के साथ एक फनी फोटोशूट हुआ है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TMKOC: कभी 700 रुपये की सैलरी पर गुजारा करते थे 'बाघा', जेठालाल का नौकर बन खड़ी की करोड़ों की संपत्ति)

      फोटोज पर फैंस ने लुटाया प्यार

      करिश्मा तन्ना ने इन फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, 'कुछ क्रिएटिविटी...इनमें से आपकी पसंदीदा कौन सी है?' करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की फोटोज फैंस को काफी पसंद आई हैं और इसी वजह से फैंस और सेलेब्स ने इन फोटोज पर जमकर प्यार लुटाया है। हर किसी ने इन फोटोज पर फनी इमोजी लगाए हैं। इसके अलावा, कई लोगों ने क्यूट वाला कमेंट किया है।

      कब मां बनेंगी करिश्मा तन्ना

      बता दें कि करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने साल 2022 में शादी रचाई थी। दोनों ने शादी से पहले डेटिंग लाइफ को एन्जॉय किया था और अब कपल शादी के चार साल बाद पेरेंट्स बन रहा है। करिश्मा 42 साल की उम्र में मां बन रही हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article