टीवी मसाला

Indian Idol 13 को बॉयकॉट करने की उठी मांग, इस वजह से नेहा कक्कड़ पर भड़के फैंस

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 09:03 AM IST

मशहूर सिंगिग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 13 को बॉयकॉट करने की मांग उठ रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स शो के जजों के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट कर रहे हैं। जानें क्या है वजह।

Image

Indian Idol 13

KEY HIGHLIGHTS
  • सिंगिग शो इंडियन आइडल 13 को बॉयकॉट की उठी मांग।
  • शो के तीनों जज नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया से फैंस नाराज।
  • जानें क्या है मामला और फैंस क्यों नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल का 13वां सीजन चल रहा है, जिसमें विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया जज के तौर पर नजर आ रहे हैं। हमेशा की तरह ही इस सीजन में भी देशभर से लोग आए और अपना टैलेंट दिखाया। अब तक जहां फैंस को यह शो बेहद पसंद आ रहा था वहीं अब वो इसे फेक बताकर इसे बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

जजों पर उठ रहे सवाल

दरअसल इस सिंगिंग शो को उसके टॉप 15 कंटेस्टेंट मिल गए हैं लेकिन अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले रीतो राबा शो से बाहर हो गए। इससे फैंस काफी नाराज हैं और सोशल मीडिया पर शो को बॉयकॉट करने की मांग कर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। इतना ही नहीं कई यूजर्स ने तो जजों की सही कंटेस्टेंट को चुनकर टैलेंट ढूंढने की प्रतिभा तक पर सवाल उठा दिया। यूजर्स का कहना है कि यह रिएलिटी शो नहीं बल्कि स्क्रिप्टिड है।

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट

शो से रीतो राबा के शो से बाहर होने पर इतने नाखुश हैं कि वो सोशल मीडिया पर उनकी वापसी तक की डिमांड कर रहे हैं। नाराज फैंस ने कई ट्वीट किए। एक यूजर ने लिखा कि यह स्कैम शो है। तो वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि इंडियन आइडल 13 और इसके जज को बॉयकॉट करो। फेक एक्सप्रेशंस देकर टीवी में सबको दिखाते हैं काला दिल है अंदर। कुछ यूजर्स ने नेहा कक्कड़ को निशाने पर लेते हुए लिखा कि रीतो को इसलिए एलिमिनेट किया गया है क्योंकि उन्हें ऑटोट्यून की जरूरत नहीं है। जब शो की जज ऑटोट्यून क्वीन हो, तब आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं? एक यूजर ने लिखा कि रीतो रीबा जैसी फ्रेश आवाज को खत्म करना...क्या यह वाकई रिएलिटी शो है? उन्होंने रीतो को एक हिंदी गाना तक नहीं गाने दिया। और प्लीज ये नेहू-रोहु क्रिंग ड्रामा भी बंद करें।

पहले भी यूजर्स जता चुके हैं नाराजगी

यह पहली बार नहीं है जब इंडियन आइडल को इस तरह दर्शकों की आलोचना का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले भी जज नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण के स्क्रिप्टेड रोमांस से दर्शकों नाराज नजर आए थे। यहां तक कि कंटेस्टेंट पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल को भी शो में नाम जोड़कर चिढ़ाया गया था, हालांकि यह सिर्फ टीआरपी के लिए था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article