Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में धमाका मच रहा है। एल्विश यादव (Elvish Yadav) की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही शो और भी ज्यादा रोमांचक हो गया है। सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद ने बिग बॉस को लेकर कमेंट किया है। उन्होंने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के नाम का भी खुलासा कर दिया है। उर्फी ने अपने टॉप 3 कंटेस्टेंट चुने हैं, जिसमें एल्विश यादव का नाम शामिल नहीं हैं। इसी के साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि वह जिया शंकर को जल्द से जल्द घर से बाहर देखना चाहती हैं। उन्हें जिया का व्यक्तित्व बिलकुल नहीं पसंद। उर्फी जावेद का मानना है कि बिग बॉस के घर की असली विनेल जिया शंकर ही हैं। उर्फी जावेद के टॉप-3 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट अब वायरल हो रही है, आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
उर्फी ने मनीषा रानी को बताया विजेता
उर्फी जावेद ने बिग बॉस कंटेस्टेंट मनीषा रानी को अपना विनर चुना है। उर्फी जावेद ने कहा, ‘मुझे मनीषा बहुत पसंद हैं, वो बंदी जैसी है वैसी ही दिखती है। बिल्कुल रियाल। इसके बाद में अभिषेक को चुनूंगी। वह काफी सही बोलता है, पूजा भट्ट जैसे कंटेस्टेंट को भी सुना देती हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर मेरे लिए बेबिका होगी। ज्यादातर लोग मेरी इस बात से सहमत नहीं होंगे।’ उर्फी जावेद की इस लिस्ट को देख कई लोग हैरान हैं।
