टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: इस हफ्ते सलमान खान के शो से बाहर होगा ये कंटेस्टेंट, खुशी से झूम उठे मनीषा रानी के फैंस

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 3, 2023, 08:43 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का फिनाले बेहद नजदीक आ गया है। इसका फाइनल 13 अगस्त 2023 को आयोजित किया जाने वाला है। इसके साथ ही अब इस हफ्ते के एनिमेटेड कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है। वोटिंग ट्रेंड के अनुसार मनीषा रानी इस हफ्ते के एलिमिनेशन से बच गई हैं।

Image

Bigg Boss OTT 2 Elimination

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का फिनाले बेहद नजदीक आ गया है। इस सीजन के सफल होने के बाद इसे दो हफ्तों के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है। जिसके बाद अब बिग बॉस फिनाले 13 अगस्त 2023 आयोजित होने वाला है। बिग बॉस में टिकट टू फिनाले टास्क जीतने के बाद फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं। जिसके बाद अभिषेक के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। हालांकि अब इस हफ्ते के एलिमिनेशन को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। खबर सामने आ रही है कि इस हफ्ते के एलिमिनेशन से मनीषा रानी बच गई हैं। मनीषा के अलावा, जिया शंकर, अविनाश सचदेव और जाद हदीद इस हफ्ते खतरे में हैं। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते सलमान खान के शो से किस कंटेस्टेंट की छुट्टी होने वाली है।

क्या जाद हदीद होंगे घर से बेघर?

बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस हफ्ते बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 से जाद हदीद घर से बेघर होने वाले हैं। उन्हें ऑडियंस के सबसे कम वोट मिले हैं। वोटिंग ट्रेंड की बात करें तो मनीषा रानी को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं, उनके बाद जिया शंकर भी एलिमिनेशन से बच गई हैं। वोटिंग ट्रेंड में सबसे नीचे अविनाश और जाद हैं। हालांकि जाद हदीद को सबसे कम वोट मिले हैं, जिस वजह से वह इस हफ्ते शो से बाहर हो सकते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article