टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2 : मनीषा रानी ने एल्विश को बताया सबका चहेता, लेकिन मेरे लिए अभिषेक ही......

Bigg Boss OTT 2 Manisha Rani : मनीषा रानी का बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने का सपना सपना ही रह गया। हाल ही में मनीषा ने टेली टॉक के साथ बातचीत की और अपने अनुभव बताए। उन्होंने कहा कि मेरे लिए जनता का प्यार ही सबसे बड़े जीत है

Image

Bigg Boss OTT 2 Manisha Rani Interview

Bigg Boss OTT 2 Manisha Rani : सलमान खान ( Salman Khan) शो बिग बॉस ओटीटी 2 ( Bigg Boss OTT 2) बीती रात सोमवार को खत्म हो चुका है। शो में एल्विश यादव ( Elvish Yadav) अभिषेक मल्हान( Abhishek Malhan) को पछाड़कर विनर बन गए हैं। शो में टॉप 3 कंटेस्टेंट की लिस्ट में रही मनीषा रानी( Manisha Rani) ट्रोफी से कुछ ही कदम की दूरी पर आकर चूक गई। मनीषा रानी का बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने का सपना सपना ही रह गया। हाल ही में मनीषा ने टेली टॉक के साथ बातचीत की और अपने अनुभव बताए। उन्होंने कहा कि मेरे लिए जनता का प्यार ही सबसे बड़े जीत है। साथ ही उनके बेस्ट फ़्रेंड के हारने पर भी उन्होंने अपना रिएक्शन दिया। आइए जानते हैं मनीषा ने क्या कहा

फिनाले के लिए था यक़ीन

मनीषा से पूछा कि उन्हें यकीन था कि वह टॉप 3 का हिस्सा बन पाएगी, अब इतना नजदीक से हारकर कैसा लग रहा है? जवाब में मनीषा ने कहा कि मुझे पहले ही खुद पर यकीन था कि में फाइनल तक जाऊंगी , अंदर से कॉन्फिडेंस था। मुझे हारकर बिल्कुल भी बुरा नहीं लग रहा है। मैंने जनता का दिल जीता है, मेरे लिए यही सबसे बड़ी जीत है।

मेरे लिए अभिषेक है विनर एल्विश के जीतने पर मनीषा ने कहा कि एल्विश वाइल्ड कार्ड बनकर आया उसने सारे घर का माहौल बदल दिया वह सबका चहेता बन गया था। उसके जीतने से मैं खुश हूँ लेकिन मैं अपने दोस्त अभिषेक मल्हान के लिए भी दुखी हूं । मेरे लिए अभिषेक ही विनर है क्योंकि उसने शो के लिए बहुत मेहनत की है। वह जीतने के सबसे ज्यादा काबिल था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article