टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2 Winner: एल्विश - अभिषेक नहीं ये हसीना बनेगी विनर, अविनाश सचदेव ने किया खुलासा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 7, 2023, 04:06 PM IST

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ओटीटी 2 अपने आखिरी हफ्ते में पहुंच गया है। पिछले वीकेंड डबल एलिमिनेशन में जाद हदीद और अविनाश सचदेव घर से बेघर हो गए हैं। अविनाश ने घर से बाहर निकलने के बाद बताया कि उनका गेम में कैसा अनुभव रहा और कौन ये शो जीत सकता हैं।

Image

bigg boss ott 2 (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 अपने आखिरी हफ्ते में है। शो का ग्रैंड फिनाले 13 अगस्त को होगा। गेम जैसे- जैसे फिनाले के करीब पहुंच रहा है। फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही हैं। इस हफ्ते घर में डबल एलिमिनेशन हुआ। वोटों की कमी के कारण जाद हदीद और अविनाश सचदेव घर से बेघर हो गए। घर से बाहर निकलने के बाद अविनाश ने बताया कि उनके हिसाब से किसे बिग बॉस की ट्रॉफी मिलेगी।

अविनाश के हिसाब से इस बार बिग बॉस की विनर एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान नहीं बल्कि पूजा भट्ट होगी। अविनाश कहते हैं कि अगर वो कैमरे के लिए कुछ करती तो दिख जाता। अगर वो गुस्सा होती है तो लोगों को दिख जाता है। वो अपना जबरदस्ती का दिमाग लगाकर कुछ नहीं दिखाना चाहती हैं।

पूजा भट्ट जीतेंगी शो

फिल्मी बीट को दिए इंटरव्यू में अविनाश ने कहा कि वीकेंड का वार पर पूजा जी सबसे जल्दी तैयार हो जाती है। उन्हें इस बात से मतलब नहीं है कि ऐसा दिखना है वैसा दिखना है। वो असल जिंदगी में भी ऐसी ही है। वो प्योर सोल है और इसी वजह से मैं कनेक्ट कर पाया है। मैं पूजा जी से कहकर आया हूं कि आप जैसा खेल रहे हो खेलो। हम सब बाहर तो है ही। जब पूजा जी आएंगी मैं उनसे जरूर मिलूंगा। मैं ,जाद और फलक तो पूजा जी बाहर बहुत मिस कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article