सनी देओल (Sunny Deol) अपनी फिल्म गदर 2 (Gadar 2) को लेकर चर्चा में है। एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म के रिलीज को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है। फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। एक्टर से पूछा गया है कि आपके पापा धर्मेंद्रे (Dharmendra) ने शबाना आजमी के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में ऑइकोनिक किसिंग सीन किया है। इस पर एक्टर ने अपना रिएक्शन दिया है।
सनी ने कहा कि मैंने अभी तक फिल्म देखी नहीं है। लेकिन उनके और शबाना के किसिंग सीन के बारे में बहुत सुना है। एक्टर ने कहा कि मेरे पिता सादगी और ईमानदारी से कुछ भी कर सकते हैं।
पिता के लिपलॉक सीन पर सनी ने दिया रिएक्शन
एक्टर ने आगे कहा, मेरे पिता कुछ भी कर सकते हैं। मैं यही कहूंगा कि वो एकमात्र ऐसे अभिनेता है जो इसे निभा सकते हैं। मैंने देखा नहीं है। मैंने सुना बहुत है। मैं इतनी फिल्में देखता नहीं हूं। मैं कई बार खुद की पिक्चरे नहीं देखता हूं। सनी से पूछा गया कि क्या आपने इस सीन के बारे में अपने पिता से बात की थी? एक्टर ने कहा कि मैं कैसे पूछ सकता हूं। वो एक ऐसी पर्सनैलिटी हैं, जो कुछ भी कर सकते हैं।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र और शबाना ने बिछड़े हुए लवर्स की भूमिका निभाई है। दोनों के लिपलॉक ने दर्शकों का भी खूब ध्यान खींचा। इस पर हेमा मालिनी से लेकर जावेद अख्तर ने रिएक्शन दिया है।
