Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में स्काउट ओपी (Scout OP) और लव गिल का रिश्ता विवादों में आ गया है। दोनों बहन भाई बोलते हैं, लेकिन स्काउट ने ये भी दावा किया है कि वह लव के लिए फील करते हैं। इस बीच वह बार बार शो में अपनी गर्लफ्रेंड काशवी को भी याद करते दिख रहे हैं, जिस वजह से लोग स्काउट को खूब ट्रोल कर रहे हैं। इन सबके बीच, अब स्काउट और लव का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्काउट लव को छूते हुए नजर आ रहे हैं और लव की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन भी नहीं आ रहा है। दोनों का ये वीडियो फिर से विवादों में है। Bigg Boss 20: Amrapali Dubey शो से कैसे रख रही हैं बीमार पिता का ध्यान? मेकर्स संग बड़ी डील का हुआ खुलासा
वायरल हुआ लव और स्काउट का वीडियो
बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं। कई बार लव स्काउट के बालों मे ंचंपी करती दिखी हैं, तो स्काउट लव के पैर दबाते हैं। इन सब चीजों के बीच अब दोनों का नया वीडियो सामने आया है, जिसने दोनों के रिश्ते पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया। इस वीडियो में लव और स्काउट एक ही बैड पर बैठे हैं और स्काउट लव की पीठ पर हाथ फेर रहे हैं। हालांकि, वीडियो देखकर ऐसा भी लग रहा है कि स्काउट लव की पीठ पर खुजा रहे हैं और इस पर लव का कोई रिएक्शन नहीं आया। लव का ध्यान खाना खाने में होता है और स्काउट का ध्यान भी कहीं ओर होता है। Bigg Boss 20: लव गिल के लिए Scout OP की फीलिंग पर GF काशवी ने तोड़ी चुप्पी, बोली- 'कुछ क्लिप की वजह से...'
