Bigg Boss 20 Qazi Touqeer Team Shares Health Update: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में रहते हुए काजी तौकीर ने लोगों का खूब दिल जीता है। काजी तौकीर की फैन फॉलोइंग भी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। लेकिन बीते कुछ दिनों से शो में काजी तौकीर की तबीयत नासाज चल रही है। खबरों की मानें तो उन्हें डेंगू हो गया है। इतना ही नहीं, 'बिग बॉस 20' से काजी तौकीर के बाहर आने की खबर भी सामने आई थी। लेकिन अब इन सभी बातों पर काजी तौकीर की टीम ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर काजी तौकीर का हेल्थ अपडेट दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: स्काउट ओपी को लव गिल संग देख भावुक हुईं गर्लफ्रेंड काशवी! धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो
काजी तौकीर की टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
काजी तौकीर की टीम ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "हमारे रॉकस्टार काजी पिछले कुछ दिनों से बुखार से जूझ रहे हैं। बिग बॉस के घर में बिजी रहने के कारण उन्हें काफी थकान हो गई है। जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह आराम कर रहे हैं। हाल ही में काजी की एनर्जी थोड़ी कम लग रही थी, जिसके बाद उन्हें मेडिकल रूम में ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उनकी जांच की। वह अभी भी बिग बॉस के घर में हैं और हम उनकी सेहत को लेकर BB टीम के लगातार संपर्क में हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 से आते ही Rhiti Tiwari ने Ex पापा Ekam Bawa के खिलाफ लिया लीगल एक्शन, आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

Qazi Touqeer की टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
काजी तौकीर की टीम ने उनकी तबीयत को लेकर आगे लिखा, "हालांकि, थोड़ी कमजोरी के बावजूद काजी घर में पूरी तरह से एक्टिव रहने, एंटरटेन करने और अपने बेहतरीन पल देने की कोशिश कर रहे हैं। घर में उनका पॉजिटिविटी और प्यार फैलाना ही उनकी पहचान है।" काजी तौकीर की टीम ने फैंस से कहा, "हम आप सभी से अपील करते हैं कि शांत रहें, काजी के लिए दुआ करें और उन्हें अपना प्यार और पॉजिटिव एनर्जी भेजते रहें। हम आपको अपडेट देते रहेंगे। जैसे ही काजी पूरी तरह ठीक होकर अपनी पुरानी एनर्जी में वापस आएंगे, हमें यकीन है कि हमारा रॉकस्टार फिर से पूरे जोश और दमदार अंदाज में नजर आएगा। तब तक उनका सपोर्ट करते रहें और अपना प्यार बनाए रखें।"
काजी तौकीर की टीम ने आखिरी में लिखा, "आराम करो, ठीक हो जाओ और फिर वापसी करो हमारे रॉकस्टार काजी, हम आपके साथ हैं।"
