Bigg Boss 20 Viral Video: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में हर कंटेस्टेंट इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। कोई अपनी गेम के लिए तो कोई निजी जिंदगी के कारण चर्चा में बना हुआ है। 'बिग बॉस 20' में बीते दिन स्काउट ओपी और यंग डीएसए ने लव गिल के लिए अपनी भावनाएं जाहिर कीं। स्काउट ओपी (Scout OP) ने बताया कि उन्हें लव गिल को गुल्लू के साथ देखकर जलन होती है। स्काउट ओपी के साथ-साथ यंग डीएसए (Yung DSA) ने भी सहमति जाहिर की। अपनी इन बातों के लिए स्काउट ओपी लोगों के निशाने पर आ गए। वहीं अब स्काउट ओपी और लव गिल के साथ पर उनकी गर्लफ्रेंड काशवी का रिएक्शन सामने आया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: शो में Qazi Touqeer को हुआ डेंगू, रातों-रात घर से आए बाहर, अब नहीं होगी वापसी?
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) से जुड़ा लव गिल और स्काउट ओपी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्काउट ओपी, लव गिल को कंधे पर बैठाकर बिग बॉस हाउस के गार्डन एरिया में घुमाते हैं। लेकिन इस वीडियो को देख उनकी गर्लफ्रेंड काशवी भावुक नजर आईं। काशवी का रिएक्शन देख दर्शकों का दिल भी थम गया। एक यूजर ने लिखा, "काशवी रोने की कगार पर है। दुश्मनों को भी इस चीज से नहीं गुजरना चाहिए। स्काउट को शर्म आनी चाहिए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "काशवी सच में भावुक हो गई है और स्काउट को ऐसे देख रोने ही वाली है। मुझे सच में उसके लिए बुरा लग रहा है। कल्पना करो कि एक इंसान को आप इतना समर्थन दे रहे हो, उसके लिए कपड़े भेज रहे हो वो भी ये सब देखने के लिए।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 से आते ही Rhiti Tiwari ने Ex पापा Ekam Bawa के खिलाफ लिया लीगल एक्शन, आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
स्काउट ओपी की टीम ने दी थी सफाई
बता दें कि "बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में स्काउट ओपी की लव गिल को लेकर भावनाओं पर उनकी टीम ने सफाई दी थी। टीम का कहना था कि स्काउट और यंग डीएसए के वीडियो को इस तरह से एडिट किया गया है कि वो लव एंगल की तरह दिखे। स्काउट ओपी की टीम ने मेकर्स पर भी आरोप लगाए हैं।
