Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में रोज नया ड्रामा हो रहा है। रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स की दोस्ती रोजाना बदल रही है। काजी तौकीर और माही विज अकेले रह गए हैं और पूरा घर उनके खिलाफ खड़ा है। दूसरी तरफ आम्रपाली दुबे भी कुछ ज्यादा दिख नहीं रही हैं। वह इन दिनों काफी शांत हैं। इन सबके बीच, लेटेस्ट एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क हुआ, जिसमें आम्रपाली दुबे को आसिफ खान धोखा देते हुए नजर आए। दूसरी तरफ काजी और स्काउट की भयंकर लडाई हुई। इतना ही नहीं, गुल्लू ने उदिति सिंह पर पर्सनल कमेंट किया। Nana Patekar Family Tree: कभी 2 साल के बेटे की मौत से टूट गए थे नाना, जानिए उनकी फैमिली में कौन-कौन है?
कैप्टेंसी टास्क में आसिफ से नाराज हुईं आम्रपाली दुबे
बिग बॉस 20 की शुरुआत यंग डीएसए और उदिति सिंह से होती है। दोनों की मस्ती मजाक चल रहा होता है। इसके बाद कैप्टेंसी टास्क शुरू होता है, जिसमें आसिफ खान न्यूज एंकर बनते हैं और उन्हें तीन राउंड में डिबेट करनी होती है। डिबेट के मेहमान वह खुद चुनते हैं। डिबेट के हर राउंड में 4 कंटेस्टेंट होते हैं। इस मौके पर पहले तीनों राउंड में घर के मुद्दे उठाते हैं और अलग अलग कंटेस्टेंट्स को बुलाते हैं। इस टास्क में आसिफ, लव गिल, मैरी कॉम, उदिति सिंह, अरिश्फा खान, स्काउट और यंग कैप्टेंसी टास्क के दावेदार बनते हैं। आसिफ, आम्रपाली दुबे और अमन को मौका ही नहीं देते, जिस वजह से आम्रपाली आसिफ से नाराज हो जाती है। Bigg Boss 20: Mary Kom पर एक्स-हसबैंड ओनरल ने किया क्रिमिनल डिफेमेशन केस
