बॉलीवुड

Nana Patekar Family Tree: कभी 2 साल के बेटे की मौत से टूट गए थे नाना, जानिए उनकी फैमिली में कौन-कौन है?

Nana Patekar Family Tree: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर इस दुनिया में नहीं रहे। अभिनेता का निधन सुबह 5:20 पर हुआ। नाना के जाने के बाद उनका परिवार शोक में डूबा है। आइए आपको बताते हैं कि उनके परिवार में कौन हैं?

Image

nana patekar family tree (photo credit- instagram)

Nana Patekar Family Tree: भारतीय सिनेमा ने आज यानी गुरुवार को अपनी इंडस्ट्री का एक रत्न खो दिया है। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) ने इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। नाना पाटेकर का निधन गुरुवार सुबह 5.20 बजे हुआ। दावा किया जा रहा है कि अभिनेता के निधन का कारण कार्डियक अरेस्ट है। इंडस्ट्री में नाना पाटेकर अपनी एक्टिंग के साथ साथ बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। वह देश विदेश के मुद्दों पर खुलकर बोलते थे, लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि अभिनेता अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते थे। जिंदगी पर जमीने से जुड़े रहे नाना पाटेकर के परिवार में कौन कौन है? आइए आपको बताते हैं। .(Times Now Navbharat पर ये भी प़ढ़ें- Drishyam 3 Box Office: 300 करोड़ी होने वाली है Ajay Devgn की फिल्म, देखें टोटल कलेक्शन

    नाना पाटेकर का परिवार

    महाराष्ट्र में जन्मे अभिनेता नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर है, जो बाद में भारतीय सिनेमा का लिए नाना बने। अभिनेता ने बेशक इंडस्ट्री में शानदार काम किया, लेकिन उनका परिवार एक्टिंग और सिनेमा से दूर ही रहता था। उनके पिता का नाम दिनकर पाटेकर था, जो एक टेक्सटाइल पेंटर और चित्रकार थे और उनकी माता का नाम संजनाबाई पाटेकर था। कम ही लोग जानते हैं कि नाना पाटेकर कुल सात भाई बहन थे, जिनमें से चार की बचपन में मौत हो गई थी। उनके साथ हमेशा रहे भाइयों के नाम अशोक पाटेकर और दिलीप पाटेकर हैं। .(Times Now Navbharat पर ये भी प़ढ़ें- PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर बॉलीवुड ने दी बधाई, कमल हासन-कंगना रनौत ने कही ये बात

      नाना पाटेकर की शादीशुदा जिंदगी

      नाना पाटेकर ने साल 1978 में अभिनेत्री नीलकांती पाटेकर से शादी की थी। शादी के बाद नाना पाटेकर और नीलकांती को दो बेटे हुए। बडे़ बेटे का नाम दुर्वासा है, जिसकी छोटी उम्र में ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, लगभग 2 साल की उम्र में दुर्वासा का निधन लंबी बीमारी के कारण हो गया था। इस घटना ने नाना पाटेकर और नीलकांती पाटेकर को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। उनके छोटे बेटे का नाम मल्हार पाटेकर हैं। मल्हार, नाना और नीलकांती की जिंदगी में बड़े बेटे मल्हार के निधन के बाद आए। मल्हार ने अभिनय के क्षेत्र में जाने के बजाय फिल्म निर्माण और निर्देशन में कदम रखा है और यहां पर अपनी पहचान बनाने में लगे हैं।

      पत्नी से अलग हो चुके थे नाना पाटेकर

      नाना पाटेकर बेशक पर्दे पर हिट रहे हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में काफी संघर्ष आए। अभिनेता ने अपने बेटे को खोने के साथ पत्नी से अलग होने का दर्द भी सहा। नाना पाटेकर नीलकांती शादी के कुछ साल बाद अलग हो गए थे। हालांकि, दोनों ने तलाक नहीं लिया था। वे बस आपसी सहमति से अलग रह रहे थे। एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने बताया था कि उनकी शादी महज 750 रुपये में हो गई थी।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article