बॉलीवुड

Shah Rukh Khan के लिए विक्रांत मैसी ने मंच पर किया कुछ ऐसा, वायरल हो गया दोनों का VIDEO

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 22, 2026, 01:44 PM IST

Shah Rukh Khan-Vikrant Massey Video: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दोनों के बीच अवॉर्ड फंक्शन में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

Image

विक्रांत मैसी ने शाहरुख खान की पैंट ठीक की, किंग खान ने गले लगाकर दिया खास जवाब (Image Source: ANI)

Shah Rukh Khan-Vikrant Massey Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी फिल्मों और शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वो अक्सर अपने साथी स्टार्स के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं, जिसकी चर्चा होने लगती है। हाल ही में मुंबई में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में भी शाहरुख का एक ऐसा ही अंदाज देखने को मिला। इस कार्यक्रम में उनके साथ एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) भी मौजूद थे। दोनों कलाकारों की मुलाकात उस समय हुई, जब एक्टर बोमन ईरानी (Boman Irani) ने उन्हें मंच पर बुलाया। मंच पर पहुंचने के बाद दोनों के बीच एक छोटा-सा पल कैमरे में कैद हो गया। इस दौरान विक्रांत ने कुछ ऐसा किया, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा और शाहरुख का भी दिल जीत लिया।

विक्रांत ने मंच पर शाहरुख की ऐसे की मदद

एक्टर शाहरुख खान और विक्रांत मैसी एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह एक वीडियो है। वीडियो में एक ऐसा पल कैद हो गया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। ये वाकया 21 नवंबर को मुंबई में हुए कार्यक्रम का है। बोमन ईरानी ने शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मंच पर बुलाया था। दोनों कलाकार वहां मौजूद लोगों से बात करने की तैयारी कर रहे थे। तभी विक्रांत की नजर शाहरुख की पैंट पर गई। दरअसल, शाहरुख की पैंट का कपड़ा उनके जूते के आसपास फंस गया था। ये देखते ही विक्रांत ने बिना देर किए नीचे झुककर उनकी पैंट का कपड़ा ठीक कर दिया। विक्रांत के इस छोटे से जेस्चर पर शाहरुख खान ने भी रिएक्शन दिया। उन्होंने विक्रांत को एक हाथ से गले लगाया और उनकी पीठ थपथपाई।

14 दिसंबर को रिलीज हो सकता है 'किंग' का ट्रेलर

इस बीच शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' (King) को लेकर भी सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स इसके ट्रेलर को 14 दिसंबर को रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इस तारीख को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिल्म 24 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article