टीवी मसाला

Bigg Boss 20: Mary Kom पर एक्स-हसबैंड ओनरल ने किया क्रिमिनल डिफेमेशन केस

भारत की मशहूर मुक्केबाज मैरी कॉम के एक्स-पति ओनरल कॉम ने उनके खिलाफ एक क्रिमिनल डिफेमेशन केस फाइल किया है। ये केस भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 के अंतर्गत दायर किया गया है।

Image

Bigg Boss 20: Mary Kom पर एक्स-हसबैंड ने किया क्रिमिनल डिफेमेशन केस

बिग बॉस 20 में शामिल हुईं भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम का नाम विवादों में फंसता दिखाई दे रहा है। अगर हिन्दुस्तान टाइम्स की ताजा रिपोर्ट की मानें तो मैरी कॉम के एक्स पति ओनरल कॉम ने उनके ऊपर क्रिमिनल डिफेमेशन का केस दर्ज कराया है। ओनरल कॉम का आरोप है कि मैरी कॉम ने उन पर टेलीविजन और पब्लिक प्लेटफॉर्म पर भद्दे कमेंट किए हैं, जिनसे उनकी इमेज खराब हुई है। TimesNow NavBharat पर ये खबर जरूर पढ़ें: Rise And Fall 2: Karan Patel-Tej Pratap Yadav ने छोड़ा वीरेंद्र सहवाग का शो?

हिन्दुस्तान टाइम्स ने अपनी ताजा रिपोर्ट में जानकारी दी है कि ओनरल कॉम ने भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 356 के तहत अपना मामला दर्ज कराया है। ये धारा मानहानि केसेज में लगाई जाती है। अगर ओनरल कॉम के द्वारा लगाए गए आरोप मैरी कॉम पर सही साबित हो जाते हैं तो उन्हें इस केस के चलते 2 साल की सजा और फाइन या फिर दोनों का सामना करना पड़ सकता है। ओनरल कॉम के केस की अगली तारीफ 19 नवम्बर 2026 है। सूत्र ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया है कि ओनरल ने ये फैसला इसलिए लिया है क्योंकि मैरी कॉम द्वारा उन पर कई कमेंट किए गए हैं, जो उनकी इमेज को क्षति पहुंचाते हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर जरूर पढ़ें: R. Balki नहीं बना रहे Vidya Balan के साथ बायोपिक, दिया बड़ा बयान

सूत्र के अनुसार, "ओनरल ने मैरी कॉम के खिलाफ ये केस करने का फैसला इसलिए लिया है क्योंकि मुक्केबाज ने नेशनल टीवी पर उनके खिलाफ कई कमेंट किए हैं। वो इन दिनों एक शो में शामिल हैं, जहां वो लगातार इस तरह के कमेंट कर रही हैं।" ओनरल ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है क्योंकि मामला कोर्ट में जा रहा है लेकिन ये कन्फर्म किया है कि उन्होंने मैरी कॉम के खिलाफ कानूनी कदम उठाया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article