Eisha Singh Cryptic Post: टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह (Eisha Singh) और एक्टर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की मुलाकात रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में हुई थी और शो के बाद भी उनकी दोस्ती और नजदीकियों की चर्चा होती रही। हाल ही में दोनों ने एक रियलिटी शो में अपने रिश्ते को दोस्ती से बढ़कर बताया था, लेकिन इसके कुछ ही समय बाद उनके बीच अनबन की खबरें सामने आने लगीं। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने और अविनाश पर धोखा देने के आरोपों से जुड़ी चर्चाओं के बीच एक्टर ने लोगों से उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करने की अपील की थी। अब ईशा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर किया है। उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों को अविनाश के हालिया बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Avinash Mishra की जिंदगी में Rishita Kothari की एंट्री? Eisha Singh से ब्रेकअप की बनीं वजह, भड़के ट्रोलर्स
ईशा ने पोस्ट में क्या लिखा?
एक्ट्रेस ईशा सिंह ने अपनी एक पोस्ट से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस पोस्ट में वो बिना नाम लिए अविनाश मिश्रा को जवाब देती नजर आईं। ईशा सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मेरा चुप रहने और अपनी शांति बनाए रखने का फैसला कभी भी इस बात के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए कि जरूरत पड़ने पर मैं अपनी बात नहीं रख सकती। जो इंसान ये समझाता फिरता है कि रिश्ते निजी होते हैं और उन्हें लोगों के एंटरटेनमेंट का जरिया बनाकर सबके सामने नहीं लाना चाहिए, अब क्या हुआ? जब आप खुद ही चीजों का मजाक बना रहे हैं और लोगों के एंटरटेनमेंट के लिए उन्हें परोस रहे हैं? आप एक तरफ प्राइवेसी की बात नहीं कर सकते और दूसरी तरफ खुद ही उसके बिल्कुल उलट काम नहीं कर सकते। प्लीज मुझे उस हद तक न धकेलें, जहां मुझे हर एक सबूत, सही नामों के साथ, सामने लाना पड़े, फिर चाहे उसके जो भी नतीजे हों। मैं पहले ही किसी ऐसे इंसान पर भरोसा करने की गलती कर चुकी हूं, जिसने आखिर में मेरी पीठ में छुरा घोंपा। और चूंकि कुछ लोगों के लिए आगे बढ़ना इतना आसान लगता है, तो चलिए, मैं भी ऐसा ही करने की कोशिश करती हूं।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:'बेटी जिस तकलीफ से गुजरी...', Eisha Singh की मां ने Avinash Mishra की उड़ाईं धज्जियां, चीटिंग पर किया एक्सपोज!

अविनाश की प्राइवेसी वाली बात पर भड़कीं ईशा?
अविनाश ने कही थी ये बात
ईशा की इस पोस्ट से पहले अविनाश मिश्रा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था कि बीते कुछ हफ्ते कई लोगों के लिए मुश्किल रहे हैं। उन्होंने मीडिया पेजों से सभी की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील करते हुए कहा था कि रिश्ते निजी होते हैं, पब्लिक एंटरटेनमेंट नहीं। हर चीज व्यूज और एंगेजमेंट के लिए नहीं होती। उन्होंने लोगों से इस मामले को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने और दूसरों को शांति से जीने देने की बात कही थी। इसके बाद एक्टर ने एक पोस्ट शेयर कि थी उन्होंने लिखा था कि 'मुझे पता चला है कि जो लोग खुद को मेरा फैन बता रहे हैं, वे सोशल मीडिया पर दूसरों को गाली दे रहे हैं और उनके परिवार वालों को भी बीच में ला रहे हैं। ऐसे लोग न तो मेरी तरफ से बोलते हैं और न ही ये बताते हैं कि मैं इंसान कैसा हूं। अगर लोग एक मुश्किल दौर के बाद काम करने के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं, तो प्लीज इज्जत से पेश आएं।'
