टीवी मसाला

Bigg Boss 19 का हिस्सा बनेगा TMKOC का ये कलाकार, सलमान खान के शो से देगा करियर को नई उड़ान!

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah This Actor To Participate In Bigg Boss 19: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का आगाज कुछ ही दिनों में होने वाला है। हाल ही में शो के लिए एक और एक्टर का नाम सामने आया है, जिसने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से सबका खूब दिल जीता था।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार इंस्टाग्राम/सोनी लिव

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah This Actor To Participate In Bigg Boss 19: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने अभी से ही सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। 'बिग बॉस 19' का बीते दिन प्रोमो वीडियो भी सामने आया, जिसमें सलमान खान बताते दिखाई दिये कि इस बार सरकार घरवालों के हाथ में रहेगी। इसके साथ ही 'बिग बॉस 19' की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चुका है। इस शो को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स अभी तक कई स्टार्स को अप्रोच कर चुके हैं, जिसमें बॉलीवुड से लेकर टीवी कलाकार तक शामिल हैं। वहीं अब 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लिए एक और नाम सामने आया है, जिसने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रहते हुए खूब लोकप्रियता हासिल की थी। साथ ही दर्शकों का जमकर दिल भी जीता था।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से अभी तक खुशी दुबे से लेकर आमिर अली तक के नाम जुड़ चुके हैं। वहीं अब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के गुरुचरण सिंह सोढ़ी का नाम शो के लिए सामने आया है। टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुचरण सिंह सोढ़ी को मेकर्स ने सीजन 19 के लिए अप्रोच किया है और वह इस बार 'बिग बॉस 19' का हिस्सा भी बन सकते हैं। हालांकि इस मामले पर अभी तक गुरुचरण सिंह सोढ़ी या फिर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है।

कब रिलीज होगा 'बिग बॉस 19'

सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) 24 अगस्त को टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। बता दें कि शो के लिए यूं तो कई कलाकारों को अप्रोच किया जा चुका है, लेकिन अभी तक बहुत से सितारे 'बिग बॉस 19' को ठुकरा भी चुके हैं। इस लिस्ट में रति पांडे से लेकर राम कपूर और डेजी शाह तक का नाम शामिल है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article