Tej Pratap Yadav Offered Bigg Boss 19 By Salman Khan: टीवी पर जल्द ही सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का डंका बजने वाला है। 'बिग बॉस 19' को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स ने भी एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। शो के लिए अभी तक कई नामी बॉलीवुड और टीवी स्टार्स को अप्रोच किया जा चुका है। जहां कुछ सितारों ने शो को ठुकरा दिया तो वहीं कुछ के साथ मेकर्स की बातचीत अभी भी जारी है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की थीम इस बार राजनीति होने वाली है, जिसमें गेम के साथ-साथ सत्ता का भी जोर देखने को मिलेगा। खास बात तो यह है कि इसमें राजनीति का तड़का लगाने के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को भी अप्रोच किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को खुद सलमान खान ने फोन करके अप्रोच किया है और उनसे 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का हिस्सा बनने के लिए कहा है। हालांकि तेज प्रताप यादव ने मामले पर अभी तक अपना फैसला नहीं सुनाया है। तेज प्रताप यादव का कहना है कि वह अभी इस वक्त दुविधा में फंसे हैं कि 'चुनाव लड़ें या फिर 'बिग बॉस 19' का गेम खेलें।' बताया जा रहा है कि तेज प्रताप यादव ने सलमान खान से वक्त मांगा है, जिससे वह फैसला ले सकें कि उन्हें क्या करना है।
हालांकि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की एंट्री को लेकर अभी तक कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा जा सकता है। वहीं तेज प्रताप यादव के अलावा एक्ट्रेस रूपम शर्मा को भी मेकर्स ने अप्रोच किया था। इस बात की पुष्टि खुद एक्ट्रेस ने की थी। लेकिन उनके और मेकर्स के बीच अभी बातचीत जारी है और कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है।
