टीवी मसाला

'इस बार घरवालों की सरकार...'- Bigg Boss 19 का धमाकेदार प्रोमो हुआ रिलीज, नेताजी बन सलमान खान ने बजाया बिगुल

Bigg Boss 19 Promo Video Release With Salman Khan Epic Style: कलर्स का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। खास बात तो यह है कि 'बिग बॉस 19' का धमाकेदार प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है, जिसमें सलमान खान शो के बारे में बताते नजर आए।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 Promo Video Release With Salman Khan Epic Style: कलर्स का धमाकेदार शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। सलमान खान के 'बिग बॉस 19' को टीआरपी में नंबर 1 बनाने के लिए मेकर्स ने अभी से कमर कस ली है। बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के कई पॉपुलर स्टार्स को शो के लिए अप्रोच किया जा चुका है। वहीं इस बार सलमान खान का ये शो 'राजनीति' पर आधारित होने वाला है। खास बात तो यह है कि 'बिग बॉस 19' का धमाकेदार प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। प्रोमो वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) कहते दिखाई दिये, "इस बार घरवालों की सरकार।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि सलमान खान (Salman Khan) नेताजी के अवतार में एंट्री मारते हैं। वह माइक को ठीक करते हुए कहते हैं, "दोस्तों और दुश्मनों हो जाओ तैयार, क्योंकि इस बार घरवालों की सरकार।" सलमान खान के स्वैग ने 'बिग बॉस 19' के प्रोमो वीडियो में जान फूंकने की कोशिश की है। वहीं दूसरी ओर उनकी टैगलाइन से कहा जा सकता है कि इस बार बिग बॉस की पावर घरवालों के हाथ में होने वाली है।

बता दें कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर पहले भी खबर आई थी कि इस बार कंटेस्टेंट्स के हाथ में सुपरपावर रहेगी। वो ये होगी कि इस बार एलिमिनेशन में कंटेस्टेंट्स का बहुत बड़ा हाथ होगा। वहीं नॉमिनेशन में दर्शकों की भूमिका होगी। शो के रिलीज की बात करें तो ये अगस्त के आखिर यानी 24 अगस्त से छोटे पर्दे पर दस्तक दे सकता है। लेकिन इसका पहला एपिसोड जहां जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगा तो वहीं बाद में एपिसोड कलर्स पर टेलीकास्ट हुआ करेंगे। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस सीजन कौन-कौन सलमान खान के 'बिग बॉस 19' में अपनी किस्मत आजमाते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article