टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज को एविक्शन का जिम्मेदार मानती हैं नगमा मिराजकर! बोलीं- उसी की वजह से हुआ है...

Bigg Boss 19 Nagma Mirajkar On Her Eviction Due To Abhishek Bajaj: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' से नगमा मिराजकर का पत्ता कट चुका है। वहीं हाल ही में उन्होंने एविक्शन पर चुप्पी तोड़ी है और अभिषेक बजाज को भी घर से बेघर होने का जिम्मेदार ठहराया है।

Image

फोटो क्रेडिट- नगमा मिराजकर इंस्टाग्राम/जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Nagma Mirajkar On Her Eviction Due To Abhishek Bajaj: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच धमाका देखने को मिल रहा है। बीते सप्ताह 'बिग बॉस 19' से एक नहीं बल्कि दो दो कंटेस्टेंट्स को बेघर होना पड़ा था, जिसमें नतालिया जानोसजेक और नगमा मिराजकर (Nagma Mirajkar) शामिल हैं। जहां नतालिया जानोसजेक ने अपने एविक्शन के लिए मृदुल तिवारी को जिम्मेदार ठहराया। वहीं अब नगमा मिराजर ने भी एविक्शन पर चुप्पी तोड़ी है। वहीं जब उनसे सवाल किया गया कि क्या अभिषेक बजाज उनके एविक्शन के जिम्मेदार हैं? इसपर नगमा मिराजकर ने हामी जाहिर की।

इंडिया फोरम संग बातचीत के दौरान नगमा मिराजकर (Nagma Mirajkar) ने 'बिग बॉस 19' से अपने एविक्शन को "अनफेयर' बताया। उनसे जब अभिषेक बजाज के बारे में पूछा गया तो नगमा ने कहा, "जिम्मेदार तो हां है। अभिषेक की वजह से हुआ है तो ऐसा ये नहीं बोलूंगी कि उसकी वजह से नहीं हुआ है। लेकिन हां उसके इरादे गलत नहीं थे। वो कोशिश कर रहा था हमें बचाने के लिए। उसको लगा था कि ठीक है कोई बोल देगा तो खोल देगा दरवाया या ऐसा कुछ होगा। बिग बॉस ने थोड़ा स्ट्रिक्टली ले लिया और हमें नॉमिनेट कर दिया। वो थोड़ा सा गलत लगा हमें और हमने बिग बॉस को भी कहा था कि बिग बॉस ऐसा क्यों किया आपने? लेकिन कोई जवाब नहीं आया और उसी सप्ताह डबल एविक्शन हो गया। तो हां थोड़ा दर्द हुआ है।"

बता दें कि नगमा मिराजकर (Nagma Mirajkar) ने अपनी शादी के सिलसिले में भी अपडेट दिया था। उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि अब उनका पूरा ध्यान केवल शादी पर और आवेज दरबार को सपोर्ट करने पर है। वहीं जब उनसे सवाल हुआ कि वे कब तक शादी कर सकती हैं, इसपर नगमा ने बताया कि जो भी होगा दिसंबर के बाद ही होगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article