टीवी मसाला

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं Jannat Zubair! अब खुद उठाया सच से पर्दा

Jannat Zubair Breaks Silence On Doing Bigg Boss 19: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' के 19वें सीजन की जल्द ही शुरुआत होने वाली है। सलमान खान के शो से लगातार जन्नत जुबैर का नाम भी जुड़ रहा था। लेकिन अब उन्होंने खुद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- जन्नत जुबैर इंस्टाग्राम, जियो हॉटस्टार इंस्टाग्राम

Jannat Zubair Breaks Silence On Doing Bigg Boss 19: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' ने अपने हर सीजन के साथ लोगों का खूब दिल जीता है। 'बिग बॉस' का 19वां सीजन भी अब टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस शो के लिए मेकर्स जोरों-शोरों पर तैयारी कर रहे हैं। अभी तक 'बिग बॉस 19' के लिए कई सितारों के नाम भी सामने आ चुके हैं, जिसमें रीम शेख से लेकर मुजम्मिल इब्राहिम तक का नाम शामिल है। इन सबसे इतर जन्नत जुबैर का नाम भी बीते कई दिनों से 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ रहा है। उन्हें लेकर कहा जा रहा था कि वह इस सीजन का हिस्सा बन सकती हैं। लेकिन अब इस मामले पर खुद जन्नत जुबैर ने चुप्पी तोड़ी है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से पहले जन्नत जुबैर का नाम शो के पिछले सीजन से भी जुड़ चुका है, लेकिन हर बार जन्नत शो करने से मना कर देती हैं। वहीं इस बार उन्होंने 'बिग बॉस 19' पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा, "मुझे नहीं पता, मैं उस तरह की इंसान नहीं हूं जो बगैर किसी कारण शो में रहने के लिए चिल्लाए और झगड़ा करे। लोग अक्सर चुप्पी को ही कमजोरी समझ लेते हैं। लेकिन ये चुप्पी एक तरह से रणनीति भी हो सकती है। यहां तक कि 'द ट्रेटर्स' पर भी, मैं ज्यादा तेज और टकराववाली नहीं बन सकती।"

आखिर कब शुरू होगा 'बिग बॉस 19'

बता दें कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) इस बार टीवी पर लंबे वक्त तक टिकने वाला है। शो का प्रीमियर 24 अगस्त को होगा, जिसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। लेकिन बताया जा रहा है कि प्रीमियर से पहले भी जियो हॉटस्टार पर 'बिग बॉस 19' का एक एपिसोड आएगा, जो कि कंटेस्टेंट्स की अग्निपरीक्षा से जुड़ा होगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article