टीवी मसाला

Exclusive: बिग बॉस के जाल में फंसने वाले हैं दिव्यांका त्रिपाठी-शरद मल्होत्रा!! एक्ट्रेस ने खोली सच्चाई

Bigg Boss 19 : टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी का नाम अक्सर बिग बॉस के लिए सामने आता है। हर सीजन के साथ ये कहा जाता है कि दिव्यांका शो का हिस्सा बनेगी। अब बिग बॉस 19 को लेकर भी ये खबरें सामने आ रही है कि उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि इन खबरों पर खुद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

Image Source: Social Media

Bigg Boss 19 : टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस सीजन 19( Bigg Boss 19) लेकर आ रहा है। शो इस महीने के अंत में शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है। शो को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रही है। फैंस ये जानने के लिए बेताब है कि कौन शो का हिस्सा बनेगा और किसे शो के लिए अप्रोच किया गया है। बिग बॉस 19 को लेकर टीवी की दो मशहूर हस्तियों का नाम सामने आया है। जिसे सुनकर फैंस का दिल खुशी से झूम उठेगा जी हाँ बताया जा रहा है कि बिग बॉस 19 के लिए दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा को अप्रोच किया गया है।

बिग बॉस तक ने एक्स पर शेयर की गई एक पोस्ट के अनुसार, दिव्यांका त्रिपाठी ( Divyanka Tripathi) और शरद मल्होत्रा( Sharad Malhotra) को बिग बॉस 19( Bigg बॉस 19) के लिए संपर्क किया गया है और उनके शो में शामिल होने की संभावना है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "EXCLUSIVE: दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और शरद मल्होत्रा को बिग बॉस 19 के लिए संपर्क किया गया है। पुष्टि होने की संभावना है। इस खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया है क्योंकि फैंस लंबे समय से दिव्यांका को टीवी पर देखना चाहते थे और क्या पता बिग बॉस 19 से यह सपना पूरा हो जाए।

दिव्यांका त्रिपाठी ने किए रिएक्ट

इस बारे में जब हमने एक्ट्रेस से बात की तो उन्होंने इन खबरों को साफ-साफ फेक बताया। अभिनेत्री ने कहा कि ये खबरें हर साल फैलाई जाती है। मैं बिग बॉस 19 में नहीं जा रही।

जैसा कि फैंस जानते हैं, शरद मल्होत्रा( Sharad Malhotra) और दिव्यांका त्रिपाठी( Divyanka Tripathi) कभी लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। वे टेलीविजन शो बनू मैं तेरी दुल्हन में को-स्टार के रूप में मिले थे और 2015 में अलग होने से पहले लगभग आठ साल तक डेट करते रहे। तब के बाद दोनों आगे बढ़ गए हैं और अब खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं, शरद रिप्सी भाटिया से और दिव्यांका विवेक दहिया के साथ अपनी लाइफ जी रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article