टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने तान्या मित्तल के फैंस की लगाई क्लास, कहा- 'मैं तुम्हारी गाली नहीं सहूंगा चाहे...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 11, 2026, 10:56 AM IST

Amaal Mallik on Tanya Mittal Fans: सिंगर अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने अभी हाल ही में अपने X हैंडल से एक पोस्ट किया है जिसमें वो तान्या मित्तल (Tanya Mittal) के फैंस की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। अमाल मलिक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

Image Source: Bigg Boss 19 Show

Amaal Mallik on Tanya Mittal Fans: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को खत्म हुए काफी दिन हो चुके हैं लेकिन शो कंटेस्टेंट्स अब भी खूब चर्चा में बने रहते है। म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक (Amaal Mallik), जो शो में चौथे रनर-अप रहे उनको लेकर एक बाद एक खबरें सामने आती रहती है। अमाल मलिक के अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में रहते हैं। इसी बीच अमाल मलिक और तान्या मित्तल (Tanya Mittal) का विवाद फिर से शुरू हो गया है। इस बार एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।

अमाल मलिक ने लगाई क्लास

बिग बॉस 19 में चौथे नंबर पर रहे गायक और म्यूजिशियन आमल मलिक की तान्या मित्तल के फैन से सोशल मीडिया पर तीखी नोकझोंक हो गई। मामला शुरू हुआ तान्या के एक फैन ने आमल के मैनेजर को टैग करके ट्वीट किया और कहा कि अगर आप अच्छे मैनेजर होते तो आमल से ‘कुत्ता’ वाली टिप्पणी के लिए पहले ही पब्लिक माफी मंगवाते। फैन ने कहा कि अमाल को माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि ये रिमार्क बहुत गलत था। इसके बाद अमाल ने इस पर X (ट्विटर) पर लंबा पोस्ट डालकर फैन को जमकर लताड़ लगाई। अमाल ने लिखा कि मैंने पहले ही तान्या और बाकी सभी कंटेस्टेंट्स से पर्सनल और सोशल मीडिया पर माफी मांग ली है। घर से निकलते ही मेरा पहला ट्वीट तान्या के लिए था। अब मेरे मैनेजर, टीम, परिवार और दोस्तों को मत घसीटो, जो शो में भी नहीं थे। आपका फैनडम बेकार था, है और बेकार ही रहेगा। पेड पीआर करवाकर आर्टिकल्स बनवाना और तान्या मलिक लिखवाना हंसी की बात है। मेरी ‘बहना’ वाली कमेंट से चुप नहीं हुए। मैं और तान्या सिर्फ दोस्त थे, इससे ज्यादा कुछ नहीं। मैं अपने फैंस को एंग्री होने से रोक रहा हूं, इसका मतलब ये नहीं कि मैं तुम्हारी या किसी की गाली सहूंगा। तुम्हारी तरह तुम्हारा आइडल भी हार नहीं मान पाया कि गौरव खन्ना जीत गया और नाटक किया कि उसे पता ही नहीं था। भाइयों-बहनों, आखिरी बार ड्रामा बंद करो, अपने आइडल को भी बोलो बंद करे। सभी फैनडम को सीजन की खुशी मनानी चाहिए,न कि इसलिए रोना कि उनका फेवरेट नहीं जीता या रिलेशनशिप नहीं बना। मेरा किसी से क्या रिश्ता है फरहाना, बसीर, शहबाज या किसी से भी ये तुम्हारा बिजनेस नहीं। मेरे फैंस भी ये तय नहीं कर सकते। मुझे जैसा रहना है, किससे दोस्ती रखनी है, काम करना है या नहीं – ये मेरी मर्जी है। हम सब इज्जत में हैं, इसका मतलब ये नहीं कि तुम या कोई और फैनडम मेरे लोगों पर चढ़कर उनसे बदतमीजी करे। तुम लोग हार मानने वाले हो और अच्छे-अच्छे बनकर घूमते हो। फेक स्पिरिचुअल लोग। अगर मुझे मजबूर किया तो मैं खुद हाथ में लूंगा और तुम्हें ये बर्दाश्त नहीं होगा। तो अब दूर रहो, इमैच्योर लोग।

दोस्त से बने थे दुश्मन

ये पूरा कंट्रोवर्सी बिग बॉस 19 में अमाल और तान्या की शुरुआती दोस्ती से शुरू हुई, जो बाद में झगड़ों में बदल गई। अमाल ने शो में कई बार गुस्से में खराब लैंग्वेज यूज की, सलमान खान (Salman Khan) ने भी उन्हें कई बार वार्निंग दी। तान्या, जो स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर और एंटरप्रेन्योर हैं, अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और ओवर-द-टॉप स्टेटमेंट्स के लिए फेमस रहीं। शो खत्म होने के बाद अमाल ने कई बार क्लियर किया कि वो और तान्या सिर्फ दोस्त थे, कोई रोमांस नहीं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article