Rise And Fall 2 Major Fight: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो "राइज एंड फॉल 2' ने शुरुआत से ही लोगों के दिलों में जगह बनानी शुरू कर दी है। 'राइज एंड फॉल 2' में हर एक कंटेस्टेंट सुर्खियों में बना हुआ है। हर कंटेस्टेंट अपनी-अपनी गेम के कारण चर्चा में बना हुआ है। लेकिन शो की शुरुआत के चंद दिनों के अंदर-अंदर ही 'राइज एंड फॉल 2' में बड़ा झगड़ा देखने को मिला। ये झगड़ा शहजाद पूनावाला और सिवेत तोमर के बीच हुआ, जिसमें सिवेत अपना आपा खो दिया। उन्होंने न केवल शहजाद पूनावाला को जमीन पर घसीटा, बल्कि उन्हें पंच भी मारे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rise And Fall 2: स्वरा भास्कर का ‘मोटी’ ब्लाउज लुक वायरल, शहजाद पूनावाला से छिड़ी बहस
'राइज एंड फॉल 2' के इस एपिसोड ने दर्शकों को हैरान करके रख दिया है। 'राइज एंड फॉल 2' में शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने सिवेत तोमर का नाम सबसे कमजोर रूलर के तौर पर लिया। उनका दावा था कि सिवेत तोमर का आक्रामक रवैया और गाली-गलौज पेंटहाउस के लिए ठीक नहीं है। इतना ही नहीं, शहजाद पूनावाला ने सिवेत तोमर के स्वरा भास्कर से बात करने पर सवाल उठाए, साथ ही उन्हें करण पटेल का दूत कहा। शहजाद और बाकी कंटेस्टेंट्स के निशाने पर आने के कारण सिवेत तोमर अल्टीमेट रूलर बनने की रेस से बाहर हो गए। लेकिन टास्क खत्म होते ही सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच झगड़ा शुरू हो गया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rise And Fall 2: पेंटहाउस-बेसमेंट की झलक वायरल, Bigg Boss 20 के घर को दी कड़ी टक्कर
सिवेत तोमर ने शहजाद पूनावाला को घसीटकर किया वार
सिवेत तोमर (Siwet Tomar) बहसबाजी के बीच आपा खो बैठे और उन्होंने शहजाद पूनावाला को पहले जमीन पर धक्का दिया, साथ ही उन्हें पंच मारा। लड़ाई झगड़े के बीच शहजाद पूनावाला का कुर्ता फट गया। मारपीट के बाद जहां सिवेत तोमर जाकर बेडरूम में बैठ गए तो वहीं शहजाद पूनावाला ने मेकर्स से अपील की कि वो इस शो में नहीं रहेंगे और हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे।
'राइज एंड फॉल 2' से बाहर हुए सिवेत तोमर
'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) को लेकर खबर है कि सिवेत तोमर को शो से बाहर कर दिया गया है। मेकर्स ने ऐलान किया कि इस शो में हिंसा की अनुमति बिल्कुल नहीं है। हालांकि सिवेत के एविक्शन से करण पटेल और स्वरा भास्कर नाराज दिखे।
