टीवी मसाला

Bigg Boss 20: Amrapali Dubey की गैंग में पड़ी फूट, Yung और Aasif के बीच हुई बहस; फूटा भोजपुरी क्वीन का गुस्सा

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं। शो में एक गैंग बन गया है, जिसमें कुल पांच कंटेस्टेंट हैं और अब इस गैंग में फूट पड़ती नजर आ रही है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती का रिश्ता क्लियर हो गया है। इस घर में कौन किसका दोस्त है? अब फैंस अच्छी तरह जान गए हैं। शो में एक गैंग बन गया है, जिन्हें बुली गैंग का नाम दिया गया है। इस ग्रुप में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey), आसिफ खान, स्काउट ओपी, लव गिल और यंग डीएसए हैं। रीति और मैरी कॉम भी ग्रुप में आते जाते रहते हैं। आम्रपाली, आसिफ, यंग, स्काउट और लव अब तक गेम साथ में खेलते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन अब इनके ग्रुप में फूट पड़ गई है। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें यंग, आसिफ और आम्रपाली के बीच बहस दिखाई दे रही है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Promo: गुल्लू को मिली स्पेशल पावर, कैप्टन ने इन दो कंटेस्टेंट्स को दिया एक-एक जीवनदान

गैंग में आई दरार

बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें आसिफ खान और यंग डीएसए की बहस साफ दिखाई दे रही है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि आसिफ गुस्से में यंग से बोलते हैं, 'प्लीज अपने से तुम मत यूज करो मेरी गैंग।' इस पर यंग बोलते हैं, 'जहां पर मैंने गैंग बोला है, वहां पर मैंने दोस्त भी कहा है।' इस मौके पर स्काउट भी यहीं पर होते हैं। यंग की बात सुनकर आसिफ बोलते हैं, 'सुन ले पहले मेरी पूरी बात। पब्लिक को क्या लगता है कि ये गैंग लीडर है और बाकी सब लोग काम करने वाले हैं।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'जेल में डालो...' ट्रोलर्स के बाद डीपफेक वीडियो बनाने वालों पर भड़के Salman Khan, दी सख्त वॉर्निंग

यंग को छोड़ा अकेला

    आसिफ की ये बात यंग को पसंद नहीं आती और इसका जिक्र यंग आम्रपाली के सामने करते हैं। प्रोमो में आगे देखा जा सकता है कि आम्रपाली यंग से पूछती हैं, 'क्या हुआ है तुझे?' इस पर यंग बोलते हैं, 'मुझे आसिफ भाई की बात समझ नहीं आई। थोड़ा खराब लगा मुझे।' प्रोमो में आगे आसिफ, यंग और आम्रपाली को साथ दिखाया गया है, जिसमें आसिफ यंग की तरफ देखते हुए कहते हैं, 'इतना इशू बनाने की जरूरत ही नहीं है। नॉर्मल बात होनी चाहिए थी।' इसके बाद तीनों में काफी बातचीत होती है। इस प्रोमो में आखिर में आम्रपाली और आसिफ, यंग को अकेले छोड़कर चले जाते हैं। इस प्रोमो ने फैंस को हैरान कर दिया है।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article