DU SOL Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए अपने विभिन्न अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम में एडमिशन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार BA, BCom, BBA, BMS और BLISc जैसे स्नातक या MA, MCom, MBA व MLISc जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला लेना चाहते हैं, वे DU SOL की आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दूरस्थ शिक्षा (Distance Education) के माध्यम से अपनी पढ़ाई पूरी करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।
DU SOL Admissions 2026 मुख्य विवरण
| संस्थान का नाम | स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग, दिल्ली विश्वविद्यालय (DU SOL) |
| सत्र (Academic Session) | 2026-27 |
| ऑफर किए जाने वाले कोर्स | UG (B.A., B.Com, BBA आदि) और PG (M.A., M.Com, MBA आदि) |
| एडमिशन का आधार (UG) | कक्षा 12वीं के मार्क्स पर आधारित (CUET की आवश्यकता नहीं) | |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | sol.du.ac.in |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -MAT December 2026 Exam Schedule: MAT दिसंबर 2026 परीक्षा की तारीखें जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल
कब है आवेदन की अंतिम तिथि
डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि में अब अधिक समय नहीं है। छात्र केवल 30 सितंबर तक आवेदन सबमिट कर सकते हैं। उसके बाद विंडो बंद हो जाएगी और कोई भी एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए छात्रों को सलाह है कि वह तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और अंतिम समय का इंतजार न करें।
क्या 12वीं के अंकों के आधार पर होगा एडमिशन
DU SOL के अंडरग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट-आधारित है, जो उम्मीदवार के कक्षा 12वीं के कुल अंकों पर निर्भर करती है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इसके लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) स्कोर की आवश्यकता नहीं होती है। अभ्यर्थी अपने 12वीं के अंकों के आधार पर सीधे एडमिशन ले सकते हैं।
अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए एलिजिबिलिटी
एसओएल में यूजी कोर्स में प्रवेश प्राप्त करने के लिए छात्र का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही 12वीं में छात्र के कम से कम 50 से 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 40 से 45 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए एलिजिबिलिटी
डीयू के एसओएल से मास्टर करने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर की डिग्री होना अनिवार्य है। इस कोर्स में प्रवेश के लिए छात्रों का कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। तभी वह एलिजिबल माने जाएंगे।
DU SOL 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाएं और ऑनलाइन UG/PG एडमिशन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 2 -"New Registration" विकल्प पर क्लिक करके अपनी सक्रिय ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और प्राथमिक विवरण दर्ज करें।
स्टेप 3 - प्राप्त क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें और अपना नाम, माता-पिता का नाम, पता तथा श्रेणी (Category) का विवरण दर्ज करें।
स्टेप 4 - अपनी 10वीं व 12वीं कक्षा के अंक, उत्तीर्ण वर्ष और बोर्ड रोल नंबर ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
स्टेप 5 - निर्धारित फॉर्मेट में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, 10वीं/12वीं की मार्कशीट, आईडी प्रूफ और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
स्टेप 6 - अपने पसंदीदा कोर्स का चयन करें और नेट बैंकिंग, यूपीआई या डेबिट कार्ड से फीस का भुगतान करके फॉर्म का प्रिंट आउट संभालकर रख लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - रेलवे टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के सिटी स्लिप जारी, rrb.indianrailways.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड
क्या है आवेदन शुल्क
आरक्षित श्रेणी यानी एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये तय किया गया है, जबकि जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये का है। बता दें कि आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम यानी यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
रजिस्ट्रेशन के अंतिम दिनों में पोर्टल पर अत्यधिक सर्वर ट्रैफिक होने के कारण तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें। साथ ही स्कैन किए गए सभी दस्तावेज साफ और पठनीय होने चाहिए, ताकि वेरिफिकेशन के समय फॉर्म रिजेक्ट न हो।
