टीवी मसाला

Bigg Boss 19: दुबई में हुई सक्सेस पार्टी में अमाल मलिक ने गाया फरहाना भट्ट के लिए गाना? धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Sings Song At Success Party: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 19' में रहकर सुर्खियां बटोरने वाले अमाल मलिक ने हाल ही में दुबई में हुई सक्सेस पार्टी में रंग जमाने का काम किया है। लेकिन कुछ लोगों का दावा है कि अमाल मलिक, फरहाना भट्ट के लिए गाना गा रहे थे।

Image

फोटो क्रेडिट- वरिंदर चावला, इंस्टाग्राम फैन पेज

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Sings Song At Success Party: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'बिग बॉस 19' की सक्सेस पार्टी का आयोजन बीती रात दुबई में हुआ, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स ने शिरकत की। अमाल मलिक से लेकर फरहाना भट्ट, अभिषेक बजाज और तान्या मित्तल जैसे सभी कंटेस्टेंट्स पार्टी में नजर आए। 'बिग बॉस 19' की दुबई में हुई सक्सेस पार्टी का एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अमाल मलिक (Amaal Mallik) भरी महफिल में गाना गाते नजर आए। अमाल मलिक ने अपने गाने से 'बिग बॉस 19' की सक्सेस पार्टी में रंग जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि अमाल मलिक ने सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट के लिए गाना गाया था।

'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक (Amaal Mallik) 'मैं हूं हीरो तेरा' गाना गाते नजर आए। लेकिन एक यूजर ने इस वीडियो को ये कहकर साझा किया, "अमाल मलिक फरहाना भट्ट के लिए गाना गा रहे हैं।" देखते ही देखते अमाल मलिक का ये वीडियो चर्चा में आ गया। लेकिन सुर्खियों में आने के बाद अमाल मलिक के फैंस ने न केवल इस दावे को झूठा करार दिया, बल्कि इसके पीछे का सच भी बताया। 'बिग बॉस 19' फेम अमाल मलिक के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "कुछ भी?? ऐसा कुछ नहीं था।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अमाल मलिक फरहाना भट्ट के लिए नहीं बल्कि दर्शकों के लिए गाना गा रहे हैं।" एक यूजर ने वीडियो पर चुटकी लेते हुए लिखा, "अमाल मलिक फरहाना नहीं तान्या के लिए गाना गुनगुना रहे हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "भाई व्यूज के लिए गलत बातें मत फैलाओ, वो फरहाना नहीं सबके लिए गाना गा रहा है।"

इसके अलावा भी अमाल मलिक (Amaal Mallik) के कई वीडियोज सामने आए, जिसमें वह ऑडियंस के लिए गाने गाते दिखाई दिये। अपनी सिंगिंग में अमाल मलिक ने पिता डब्बू मलिक को भी शामिल करने की कोशिश की। बता दें कि 'बिग बॉस 19' में जहां गौरव खन्ना ने जीत दर्ज की थी तो वहीं फरहाना भट्ट सीजन की फर्स्ट रनरअप बनी थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article