बॉलीवुड

Godzilla Minus Zero ने बढ़ा दीं Ramayana की मुश्किलें, रिलीज से पहले मिले धमाकेदार रिव्यूज

दीपावली 2026 पर बॉलीवुड की बिग बजट मूवी रामायण रिलीज होगी, जिसकी टक्कर हॉलीवुड मूवी गॉडजिला माइनस जीरो से है। खबरें हैं गॉडजिला माइनस जीरो को कमाल के रिव्यूज मिल रहे हैं, जिससे रामायण की परेशानी बढ़ सकती हैं।

Image

Godzilla Minus Zero ने बढ़ा दीं Ramayana की मुश्किलें, रिलीज से पहले मिले धमाकेदार रिव्यू

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और साउथ सुपरस्टार यश इस दीपावली अपनी बिग बजट फिल्म रामायण लेकर आ रहे हैं, जिसका पूरा देश इंतजार कर रहा है। इसे बहुत बड़े स्तर पर बनाया गया है और माना जा रहा है कि रामायण भारत की तरफ से हॉलीवुड के लिए जवाब होगा। रामायण को मेकर्स जिस तरह से देश और दुनिया में प्रमोट कर रहे हैं, उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि ये दर्शकों को हिलाने के पूरी तरह से तैयार है। वैसे रामायण के लिए राहें इतनी आसान भी नहीं होने वाली हैं, जितनी हमें लग रही हैं क्योंकि दीपावली पर ही हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म गॉडजिला माइनस जीरो रिलीज होने वाली है। खबरें हैं कि बीते दिनों इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां इसे कमाल के रिव्यूज मिले हैं। इसके बाद माना जा रहा है कि दीपावली 2026 पर हॉलीवुड वर्सिज बॉलीवुड की तगड़ी भिड़ंत होगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "ये तो साध्वी...", जम्प सूट पहनकर थिरकती दिखीं Mamta Kulkarni, भौचक्के रह गए फैंस

Diwali 2026 पर होगी Godzilla Minus Zero और Ramayana की तगड़ी भिड़ंत

न्यूयॉर्क स्थित एलिस ट्यूली हॉल में गॉडजिला माइनस जीरो का स्पेशल प्रीमियर रखा गया था, जिसमें दर्शकों ने इसे स्टैंडिंग ओवेशन दिया है। फिल्म को मिल रहे अर्ली रिव्यूज कमाल के हैं, जिनमें इसे जॉ-ड्रॉपिंग और ग्लोरियस कंटीन्यूएशन बता रहे हैं। ट्विटर पर इस वक्त गॉडजिला माइनस जीरो के रिव्यूज वायरल हो रहे हैं, जिन्हें आप नीचे देख सकते है... TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "क्या ड्रामा मचा रखा है...", Govinda-Sunita Ahuja को साथ देखकर बौखलाए फैंस

क्या Ramayana की बढ़ेंगी मुश्किलें?

रणबीर कपूर और यश की रामायण को जिस बजट में बनाया गया है, उसे देखते हुए इसका सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अच्छा कारोबार करना होगा। अगर फिल्म विदेशों में नहीं चलती है तो मेकर्स की परेशानियां बढ़ जाएंगी। भले ही रामायण के मेकर्स इसे बड़े स्तर पर प्रमोट कर रहे हैं लेकिन हमें ये भी नहीं भूलना चाहिए कि गॉडजिला एक सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी है, जिसकी अगली कड़ी के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आप इस दीपावली किस फिल्म को देखने के लिए जाएंगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article