वेब सीरीज

Rise And Fall 2: सिवेत तोमर के एविक्शन से बगावत पर उतरे कंटेस्टेंट्स, शहजाद को बाहर करने की हुई मांग

Rise And Fall 2 Major Update: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सिवेत तोमर के एविक्शन के बाद पेंटहाउस वालों ने शहजाद पूनावाला के एलिमिनेशन की भी मांग की।

Image

Rise And Fall 2: सिवेत तोमर के एविक्शन से भड़के कंटेस्टेंट्स (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Rise And Fall 2 Major Update: एमएक्स प्लेयर के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' ने लोगों के दिलों पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। 'राइज एंड फॉल 2' में कंटेस्टेंट्स की गेम शुरुआत से ही काफी दिलचस्प हो रही है। शो शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स के बीच बड़ा बवाल मच गया है। दरअसल, 'राइज एंड फॉल 2' में शहजाद पूनावाला द्वारा बार-बार उकसाने पर सिवेत तोमर ने अपना आपा खो दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने शहजाद पूनावाला को जमीन पर पटकर मुक्का मारा। हालांकि सिवेत तोमर को बाकी कंटेस्टेंट्स ने रोकने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने किसी की भी नहीं सुनी। सिवेत तोमर के इस एक्शन पर मेकर्स ने उन्हें तुरंत ही शो से बाहर करने का ऐलान कर दिया। लेकिन सिवेत तोमर (Siwet Tomar) के एविक्शन की घोषणा होते ही पेंटहाउस के बाकी कंटेस्टेंट्स बगावत पर उतर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tanya Mishra: बिहार की 27 साल की हसीना बनीं नई नेशनल क्रश, आंखों ने लूटा दिल

    'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आया कि स्वरा भास्कर और करण पटेल सहित कई कंटेस्टेंट्स ने सिवेत तोमर के एविक्शन को गलत ठहराया और उनके साथ-साथ शहजाद पूनावाला के एलिमिनेशन की भी मांग की। स्वरा भास्कर ने मेकर्स के ऐलान पर कहा, "ये सही नहीं है। अगर सिवेत को आप निकाल रहे हैं तो शहजाद भी वापस नहीं आ सकता है।" करण पटेल ने कहा, "अगर सिवेत निकलेगा तो हम भी निकलेंगे, क्योंकि जिसने उकसाया है, उसे वही मिला है जो मिलना चाहिए था। हम मानते हैं कि नियम तोड़ा गया है, लेकिन पहला नियम उसने तोड़ा है।" वहीं स्वरा भास्कर ने भी कहा, "शहजाद ने नियम बार-बार तोड़े हैं। पहले मेरे साथ, फिर सिवेत के साथ, उसे बार-बार उकसाया है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rise And Fall 2: स्वरा भास्कर का ‘मोटी’ ब्लाउज लुक वायरल, शहजाद पूनावाला से छिड़ी बहस; शो से सिवेट तोमर बाहर

      जहां एक तरफ सिवेत तोमर (Siwet Tomar) के एविक्शन से पेंटहाउस वालों में निराशा दिखी। वहीं बेसमेंट में मौजूद कंटेस्टेंट्स मेकर्स के इस फैसले से खुश नजर आए। बता दें कि "राइज एंड फॉल 2' का एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी शहजाद पूनावाला को लताड़ती हुई दिखाई दीं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article