Rohit Sharma Bus Slip Video: तिरुवनंतपुरम में जीत का जश्न मनाने के कुछ मिनट बाद ही टीम इंडिया के फैंस की धड़कनें तब बढ़ गईं। जब रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 8 विकेट से बड़ी जीत के बाद जब भारतीय टीम ग्रीनफील्ड स्टेडियम से होटल लौटी, तो एक अनचाहा हादसा कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि भारतीय टीम की बस होटल के बाहर रुकती है। इस बीच खिलाड़ी एक-एक करके नीचे उतर रहे होते हैं।
बस की सीढ़ी से फिसले रोहित शर्मा
वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा भी बस के दरवाजे पर आते हैं। वह आगे की ओर देखते हुए सीढ़ी पर पैर रखते हैं, लेकिन तभी उनका बायां पैर अचानक फिसल जाता है। दरअसल, रोहित शर्मा अपना संतुलन खो बैठते हैं और सीढ़ियों से नीचे की ओर झटके से गिरते हैं। वीडियो में साफ दिखता है कि वह बस के गेट के पास ही लड़खड़ा कर बैठ जाते हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद BCCI सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य और एक पुलिसकर्मी तुरंत दौड़कर उन्हें पकड़ लेते हैं। दोनों ने मिलकर उन्हें उठाया और सहारा दिया। देखें वीडियो-
चिंतित नजर आए विराट कोहली
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान खींचा विराट कोहली के रिएक्शन ने। कोहली बस से पहले ही उतर चुके थे और जीत के जश्न में थे, हालांकि, जैसे ही उन्होंने रोहित शर्मा को गिरते देखा। उनके चेहरे पर चिंता साफ नजर आई। वह तुरंत पलटे और रोहित की तरफ बढ़े। गनीमत रही कि यह कोई बड़ा हादसा नहीं था। वीडियो में देख पाएंके कि रोहित कुछ ही सेकंड में खुद खड़े हो गए और चलते हुए होटल के अंदर चले गए। इस हादसे को लेकर BCCI की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिससे लग रहा है कि 39 साल के हिटमैन को गंभीर चोट नहीं लगी है। सूत्रों के मुताबिक यह सिर्फ फिसलन की वजह से हुआ हल्का सा स्लिप था।
