टीवी मसाला

'गंवार हो क्या...'- कशिश कपूर ने Bigg Boss 18 में रौंद दी अविनाश मिश्रा की ओवर स्मार्टनेस, मुंह पर कहा 'चोमू'

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Calls Avinash Mishra Ganwar And Chomu: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में कशिश कपूर ने आते ही घर में आतंक मचा दिया। उन्होंने ईशा सिंह को तो आईना दिखाया ही, साथ ही अविनाश मिश्रा को भी मुंह पर चोमू कह दिया। कशिश का ये अंदाज फैंस को भी पसंद आया।

Image

'बिग बॉस 18' में कशिश कपूर ने तोड़ा अविनाश मिश्रा का गुरूर

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Calls Avinash Mishra Ganwar And Chomu: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीआरपी लिस्ट में ऊपर उठने के लिए सारी जद्दोजहद कर डाली है। यहां तक कि 'बिग बॉस 18' में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की भी एंट्री हो चुकी है, जिसमें दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर शामिल है। इतना ही नहीं, 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में कदम रखते ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स ने तूफान मचाकर रख दिया है। जहां एक तरफ दिग्विजय सिंह राठी ने विवियन डीसेना की बोलती बंद की तो वहीं कशिश कपूर (Kashish Kapoor) ने ईशा सिंह को आईना दिखाया। इतना ही नहीं, 'बिग बॉस 18' में कशिश कपूर ने अविनाश मिश्रा का भी गुरूर चूर कर दिया और मुंह पर उन्हें चोमू तक कह दिया।

दरअसल, 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में ईशा सिंह और कशिश कपूर (Kashish Kapoor) की बहस के दौरान अविनाश मिश्रा बीच में कूद पड़े। इसपर कशिश कपूर ने मुहावरा कहा, "चोर की दाढ़ी में तिनका।" अविनाश मिश्रा ने कशिश कपूर की बातों पर जवाब दिया, "मेरी दाढ़ी में बहुत रुचि है आपको?" वहीं कशिश कपूर ने इसके जवाब में उन्हें चोमू कहा और बोला, "अबे चोमू कहावत है ये। कहावत नहीं आती आपको? पढ़े लिखे गंवार हो क्या?" 'बिग बॉस 18' में कशिश कपूर का ये बेबाक अंदाज लोगों को खूब पसंद आया।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में कशिश कपूर (Kashish Kapoor) को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अविनाश को उसी की जुबान में जवाब देने वाली आ गई है। मजा आएगा।" दूसरे यूजर ने लिखा, "यार ये बंदी ने तो मुंह बंद कर दिया थोड़ी देर में, क्या बैंड बजाई है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "इसी तरह जवाब दिया जाता है। उसकी फालतू की बातों पर नाराज होने की जगह उसे उसी की भाषा में जवाब दो। उसका घमंड ये झेल नहीं पाएगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article