टीवी मसाला

Bigg Boss 18: चाहत को अरफीन संग बात करता देख ईशा-एलिस ने कहीं घिनौनी बातें, दर्शक बोले- इन्हें बाहर निकालो

Bigg Boss 18 Eisha Singh Alice Kaushik Character Assassinates Chahat Pandey: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में ईशा सिंह और एलिस कौशिक ने हदें पार कर दी हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने चाहत पांडे के कैरेक्टर पर कीचड़ उछाला।

Image

'बिग बॉस 18' में चाहत पांडे के कैरेक्टर पर ईशा-एलिस ने उछाला कीचड़

Bigg Boss 18 Eisha Singh Alice Kaushik Character Assassinates Chahat Pandey: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' दर्शकों के दिलों में लगातार जगह बनाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन 'बिग बॉस 18' की टीआरपी रेटिंग ठीक होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं बिग बॉस 18 के कुछ कंटेस्टेंट्स भी ऐसे हैं जिन्होंने फैंस के दिमाग का दही करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) की ईशा सिंह और एलिस कौशिक (Alice Kaushik) लोगों के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, उनसे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह चाहत पांडे के कैरेक्टर पर कीचड़ उछालती नजर आईं। 'बिग बॉस 18' का ये वीडियो देखकर दर्शकों का खून खौल गया।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के वायरल वीडियो में चाहत पांडे अरफीन खान से बात करती नजर आईं। इसपर ईशा सिंह ने एलिस कौशिक (Alice Kaushik) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) से कहा, "हे भगवान! हे भगवान! चाहत और अरफीन जी को देखो।" इसपर एलिस कौशिक ने कहा, "अरे बाप रे, अरे बाप रे, बाप-बेटी बने हुए हैं।" वहीं ईशा सिंह कहती हैं, "हे भगवान, ये क्या रोमांटिक सीन चल रहा है।" दूसरी ओर एलिस कौशिक ने कहा कि मैंने तो फिर भी बाप-बेटी बोला था यार। लेकिन ईशा सिंह ने कहा, "अरे तो उसके दिमाग में पता नहीं क्या ही चल रहा होगा।"

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में चाहत पांडे के कैरेक्टर पर बात उठाने वाले यहीं नहीं रुके। एलिस कौशिक (Alice Kaushik) ने अविनाश मिश्रा से पूछा कि क्या तेरे साथ भी ये ऐसे ही करती थी क्या, जो तुझे गुस्सा आता था। उनके जवाब में अविनाश मिश्रा ने कहा, "इसका अलग ही चालू रहता है।" बता दें कि अविनाश मिश्रा पहले भी चाहत पांडे के कैरेक्टर पर उंगली उठा चुके हैं। वहीं ये वीडियो देख लोगों का खून खौल उठा।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में ईशा सिंह, एलिस कौशिक (Alice Kaushik) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक यूजर ने लिखा, "यार इसको बाहर निकालो, इसको देखकर मेरा खून खौल जाता है। ये ईशा कितनी इरीटेटिंग है।" वहीं दूसरे यूजर ने एलिस पर निशाना साधा, "इसीलिए कंवर तुझसे शादी नहीं करना चाहता, अच्छा हुआ।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अब सलमान खान ईशा सिंह को कुछ नहीं कहेंगे, जबकि वो सबके बारे में कितना गलत बोलती है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article