टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Ankita Lokhande ने Vicky Jain की मां द्वारा दिए गए बयानों पर ली चुटकी, कहा 'वो पक्षपाती हैं'...

Ankita Lokhande on Vicky Jain Mother Statements: सलमान खान के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 में नजर आ चुकी अंकिता लोखंडे ने अपनी सासू मां द्वारा साहनुभूति वाले बयान पर बात की है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

Image

Ankita Lokhande on Vicky Jain Mother Statements

Ankita Lokhande on Vicky Jain Mother Statements: कलर्स टीवी में मसालेदार शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) से अंकिता लोखंडे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रही। ऐसे में देखा गया की उनके और पति विक्की जैन के बीच शो के दौरान खूब कलेश हुए, जिसे लेकर दोनों ट्रोल हुए। सिर्फ यही नहीं ये देख विक्की जैन की मां ने अपनी बहु के खिलाफ मीडिया में आकर कई बयान दिए। जिसे सुन सभी के कान खड़े हो गए, एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था अंकिता सहानुभूति लेने की कोशिश कर रही है। अब इस बयानों पर खुद अंकिता लोखंडे ने बात की है और बताया ऐसा आखिर उनकी सासु मां ने क्यों बोला।

मीडिया साइट गैलाट्टा इंडिया के साथ बात करते हुए अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने कहा की उनकी सास विक्की जैन (Vicky Jain) के लिए के प्रति पक्षपाती हैं। उन्होंने कभी भी अपने बेटे को रोते हुए नहीं देखा, ऐसे में जब वो घर के अंदर आई और उन्होंने सब देखा तो वो इमोशनल हो गई। साथ ही आगे एक्ट्रेस कहती हैं कि कोई परेशानी नहीं है कि उनकी सास विक्की का ज्यादा पक्ष लेती हैं, क्योंकि वह एक मां की भावनाओं को समझती हैं।

साथ ही जब उनसे इंटरव्यू क्व दौरान पूछा गया की उनकी सासु मां ने ऐसे बयान क्यों दिए तो उनका कहना था की वो सब प्यार के चलते था। भले ही उनके ससुराल वाले बाहर से कड़क दीखते हो लेकिन अंदर से उनका दिल मुलायम है। जानकारी के लिए बता दें की एक्ट्रेस बिग बॉस की चौथी रनरअप रही, लेकिन बाद में देखा गया की कैसे उन्हें ट्रॉफी हारते हुए आज भी बुरा लगता है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article