टीवी मसाला

Bigg Boss 16: टीना दत्ता के प्यार पर शालीन भनोट ने उठाया सवाल, बोलीं- येस, मुझे आपके लिए...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 8, 2023, 03:20 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में टीना दत्ता और शालीन भनोट की लव स्टोरी को लेकर फैंस के साथ-साथ घरवाले भी काफी कंफ्यूज है। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने टीना और शालीन से उनके रिलेशनशिप को लेकर कई सवाल पूछे थे। एक बार फिर टीना दत्ता ने शालीन भनोट से अपने प्यार का इजहार किया।

Image

bigg boss 16

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Datta) की लव स्टोरी सुर्खियों में है। वीकेंड का वार एपिसोड पर सलमान खान (Salman Khan) ने शालीन और टीना के लव एंगल को लेकर कई सवाल पूछे थे। सलमान ने कहा था कि ये क्या चल रहा है। कभी हां- कभी ना। आप एक पल में कहती हैं शालनी से आपको प्यार नहीं है। अगर आप गेम खेल रही है तो सीधा मुंह पर बोलो। दोनों की लव स्टोरी सिर्फ घर में ही नहीं, बाहर भी हॉट टॉपिक बना हुआ है। सोशल मीडया पर ज्यादातर लोग दोनों की दोस्ती को फेक बता रहे हैं। घरवालों का भी यही कहना है कि दोनों गेम में साथ दिखने के लिए ऐसा कर रहे हैं। अब कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो जारी किया गया है।

प्रोमो वीडियो में शालीन और टीना साथ में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। टीना शालीन से कहती हैं हां, मुझे आपके लिए फीलिंग्स है। मैं भी ऐसा कह सकती हूं कि तुम मेरे भावनाओं के साथ खेल रहे हो। तुम्हारे वजह से मेरी इज्जत की धजियां उड़ी हैं शालीन। तुम्हारी नहीं। शालीन कहता है आपने सब कुछ कैमरा के लिए किया है। टीना कहती हैं यही करते हो तुम। खुद को विक्टिम बना देते हो। टीना कहती हैं तुमको समझ आ रहा है कि हमारा मजाक उड़ रहा है। तुम मुझसे दूर रहो। मेरी इमेज बहुत खराब हो चुकी है।

टीना ने शालीन से किया अपने प्यार का इजहार

इस हफ्ते घर में वीकेंड का वार एपिसोड में कंटेस्टेंट्स से मिलने उनके घरवाले आएंगे। कंटेस्टेंट अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक हफ्ते तक रहेंगे। घरवालों को देखकर कंटेस्टेंट्स के आंसू नहीं रूक रहे हैं। घर में जाने से पहले वीकेंड पर घरवालों ने एक- दूसरे पर लगाया इलजाम। निम्रत के पिता ने प्रियंका चौधरी को इनसिक्योर कहा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article