Bigg Boss 16 Promo: बिग बॉस 16 का नया प्रोमो जारी हो गया है। इस प्रोमो में एक बार फिर पूरी मंडली मिलकर प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) को टारगेट करती नजर आ रही है। शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और निमृत कौर आहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) लगातार प्रियंका को कप्तानी की रेस से बाहर करने के लिए उनपर पानी फेंके जा रहे हैं। बिग बॉस के प्रोमो में प्रियंका कप्तानी हासिल करने के लिए डटकर खड़ी नजर आ रही हैं। प्रियंका के इस जजबे को देखकर सभी फैंस काफी खुश हैं और मंडली पर गंदी गेम खेलने का आरोप लगा रहे हैं। इस प्रोमो को देखने के बाद यह फैंस का मानना है कि अब तो लगभग तय हो गया है कि प्रियंका ही बिग बॉस 16 की विनर होने वाली हैं। बिग बॉस 16 का आज का एपिसोड बेहद धमाकेदार होने वाला है।
बिग बॉस में होगा धमाकेदार टास्क
बिग बॉस के प्रोमो में घरवालों के बीच एक धमाकेदार टास्क होता नजर आ रहा है। इस टास्क में शालीन भनोट, अर्चना गौतम और प्रियंका चौधरी एक पोल के सहारे खड़े नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही शिव ठाकरे, निमृत कौर आहलूवालिया और एमसी स्टैन मिलकर इन तीनों कंटेस्टेंट को पोल से अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। वह इसके लिए कंटेस्टेंट के ऊपर साबुन का पानी डाल रहे हैं वो भी तेजी से, ताकि कंटेस्टेंट का हाथ छूट जाए।
इस टास्क में निमृत, शिव सीधा प्रियंका को ही टारगेट करते नजर आ रहे हैं। वह प्रियंका के चेहरे पर तेजी से पानी डाल रहे हैं। इस बीच प्रियंका उन्हें कहती हैं कि वह कान में पानी न डालें, बावजूद इसके निमृत और शिव उनपर पानी के जबरदस्त हमले करना जारी रखते हैं।
प्रियंका ने जीता फैंस का दिल
बिग बॉस फैंस का मानना है कि पूरे सीजन में ऐसा कुछ टास्क पहली बार हो रहा है, प्रियंका चौधरी इस टास्क में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करती नजर आ रही है। बिग बॉस ने कंटेस्टेंट को इस टास्क के जरिए प्राइज मनी बढ़ाने का एक और मौका भी दिया है। बिग बॉस प्रोमो से साफ हो गया है कि आज का एपिसोड बेहतरीन होने वाला है।
