Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के फिनाले में अब सिर्फ 2 हफ्तों का ही समय बाकी है और घर पर केवल 7 कंटेस्टेंट ही बाकी है। इस बीच अब बिग बॉस का एक नया प्रोमो (Bigg Boss 16 Promo) जारी किया गया है, जिसके बाद निमृत कौर आहलूवालिया को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फैंस का मानना है कि अब सीजन के आखिर में निमृत का असली चेहरा देखने को मिल रहा है। जारी प्रोमो में अर्चना और निमृत के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिल रही है। इस लड़ाई में निमृत बिलकुल पागल सी हो जाती है और जोर जोर से चिल्लाने लगती है। सिर्फ इतना ही नहीं वह अर्चना को थप्पड़ मारने की धमकी भी दे देती हैं। बिग बॉस के आज के एपिसोड में अर्चना और निमृत की इस लड़ाई से पूरे घर की शांति भंग होने वाली है।
अर्चना को दी थप्पड़ मारने की धमकी
टीवी एक्ट्रेस निमृत कौर आहलूवालिया इस समय बिग बॉस के घर की कप्तान हैं। वहीं इस सीजन की शुरुआत से ही अर्चना को सोने के लिए लगातर टोका जा रहा है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में भी निमृत ने अर्चना को इसी बात के लिए टोका और दोनों में बहस बाजी होने लगी। यह बहसबाजी अब काफी ज्यादा बढ़ती नजर आ रही है। बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में दोनों के बीच जुबानी जंग काफी बढ़ गई है। इस बीच निमृत, अर्चना को थप्पड़ मारने की धमकी देते हुए कहती हैं, ‘मैं इसका मुंह नोच लूंगी।’ जिसके बाद घर के बाकी सदस्य उन्हें चुप कराने में लग जाते हैं।
लोगों ने कहा भला-बुरा
बिग बॉस का यह नया प्रोमो देखने के बाद फैंस अब निमृत को भला बुरा कह रहे हैं। फैंस का मानना है कि निमृत अब जानबूझकर लड़ाई की एक्टिंग कर रही हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘यही निमृत का असली चेहरा है जो फिलाने आते हुए अब दिखने लगा है।
बता दें अब बिग बॉस के घर में प्रियंका, शिव, अर्चना, एमसी स्टैन, सुंबुल, निमृत और शालीन ही बचे हैं। बीते वीकेंड का वार एपिसोड में टीना दत्ता को घर से बेघर कर दिया गया है।
