टीवी मसाला

Bigg Boss 16: करण जौहर ने उड़ाया एमसी स्टैन की एक्टिंग का मजाक, कहा- बेवड़े लग रहे हो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 3, 2023, 02:34 PM IST

Bigg Boss 16: इस हफ्ते करण जौहर वीकेंड का वार होस्ट करेंगे। करण ने जहां अर्चना गौतम को फटकार लगाई तो दूसरी तरफ घरवालों के साथ मस्ती की। करण ने घरवालों से एक्टिंग करने को कहा। इस दौरान उन्होंने एमसी स्टैन की एक्टिंग का मजाक उड़ाया।

Image

bigg boss 16 (credit pic: social media)

Bigg Boss 16: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) इन दिनों चर्चा में है। इस हफ्ते करण जौहर (Karan Johar) वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट करेंगे। वीकेंड पर जहां करण अर्चना गौतम (Archana Gautam) की क्लास लगाते नजर आएंगे। वहीं, कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती भी करते हैं। कलर्स टीवी की तरफ से नया प्रोमो वीडियो जारी किया है। प्रोमो में करण घरवालों से कहते हैं कि अगर बिग बॉस का सीजन 40 सालों के लिए एक्सटेंड किया जाता है तो आप कैसे एक्ट करेंगे। इस दौरन करण ने एमसी स्टैन की एक्टिंग का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा तुम स्टैन कम और बेवड़े ज्यादा लग रहे हो। इस बात को सुनने के बाद सभी घरवाले हंसने लगते हैं। कई फैंस ने इस प्रोमो पर रिएक्ट किया है।

प्रोमो वीडियो में करण कहते हैं कि अगर ये सीजन अगले और 40 साल चले तब अर्चना बूढ़ी औरत के गेटअप में आती हैं और शालीन भनोट भी वाइट विग में नजर आते हैं। अर्चना शालीन को कुछ सामन पकड़ने के लिए देती है। लेकिन वो गिर जाते हैं और सॉरी कहते हैं। इसके बाद अर्चना कहती हैं कि प्लीज इनवाइट मोर ओवर एक्टिंग और उठने में मदद करती है। शालीन कहते हैं, भैस की पूछ इनवेंट होता है। दोनों की एक्टिंग घरवालों को काफी पसंद आती है।

करण ने उड़ाया एमसी स्टैन का मजाक

दूसरे हाफ में अर्चना एमसी स्टैन से कहती हैं कि तुझे दिन में चार बार बाथरूम साफ करने के लिए कहा था। एमसी स्टैन कहते हैं, शेमरी.. चार बार साफ किया और तूने चार बार बाल डाल दिया वहां। करण कहते हैं आप बुजर्ग की एक्टिंग की कम और बेवड़े की एक्टिंग ज्यादा कर रहे हो। इस वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अगर अर्चना न हो तो शो बोरिंग हो जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा, एमसी स्टैन इतने रियल लग रहे है कि उनसे एक्टिंग तक नहीं हो रही है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article