टीवी मसाला

Bigg Boss 16: टीना दत्ता ने बिग बॉस के घर में खोली टीवी इंडस्ट्री की पोल, बोलीं- घंटों काम करने के बाद नहीं मिलता परिवार के लिए समय

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 07:39 PM IST

Bigg Boss 16 : टीना दत्ता इन दिनों बिग बॉस के घर में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की सभी कंटेस्टेंट्स से अच्छी बॉन्डिंग है। एक्ट्रेस ने बताया कि टीवी में आप घंटों काम करते हैं आपके पास परिवार वालों के लिए समय नहीं होता है।

Image

tina datta (image : instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • टीना दत्ता इन दिनों बिग बॉस में धमाल मचा रही हैं
  • एक्ट्रेस ने शो में टीवी में काम करने के एक्सपीरियंस को बयां किया
  • टीना कहती हैं टीवी में आप 14 से 15 घंटे लगातार काम करते हैं

उतरन फेम टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता (Tina Datta) इन दिनों बिग बॉस 16 में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस हर कंटेस्टेंट के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। एक्ट्रेस घर में अपनी बातोंं को बेबाकी से रखती हैं। शो में कंटेस्टेंट अब एक -दूसरे से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई दिलचस्प खुलासे कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में एक्ट्रेस टीना दत्ता अंकित गुप्ता से बात करते हुए नजर आती हैं कि अगर आप कोई डेली सोप कर रहे हैं तो इसका मतलब है आप अपनी जिंदगी के 14 से 15 घंटे दे रहे हैं और आपके पास परिवार के लिए समय नहीं बचता है। एक्ट्रेस ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए कहा कि मुझे इंडस्ट्री में 2 दशक से ज्यादा का समय हो गया है।

टीना कहती हैं कि टीवी में आप 15 से 16 घंटे सेट पर बिताते हैं। आपकी पर्सनल लाइफ पूरी तरह से खराब हो जाती है। आपके पास अपने परिवार के लिए समय नहीं होता है। घंटों लंबे शूट करते हैं, आपके पास कोई छुट्टी नहीं होती है। टीवी में काम करने की ये कुछ ड्रॉबैक्स हैं, जिसे हम सभी लोग झेल रहे हैं।

आर्थिक तंगी की वजह से टीना ऑडिशन नहीं देती थी

एक्ट्रेस ने कहा जब मैं 8 या 9 क्लास में पढ़ती थी, तब से मेरे पास एक्टिंग के लिए ऑफर आते थे। लेकिन मेरे माता- पिता के पास उतने पैसे नहीं होते थे कि वो कोलकाता से मुझे मुंबई तक की टिकट खरीद कर दे सके। इसलिए मैं उन मौको को छोड़ देती थी। उन्होंने कहा उस समय में इंटरनेट हमारे लिए लग्जरी की चीजों में आता था, जो हमें दुर्गा पूजा में 5 से 6 दिन के लिए मिलता था। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए टीना थोड़ी इमोशनल हो जाती है। बिग बॉस के घर में टीना और अब्दू की जोड़ी फैंस को बेहद पंसद है। दोनों की क्यूट बॉन्डिंग दर्शकों का दिल जीत रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article